न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश, CM भजनलाल शर्मा ने की उच्च स्तरीय बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे जिलों में उच्च सतर्कता और निगरानी बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 3:27:04

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश, CM भजनलाल शर्मा ने की उच्च स्तरीय बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राज्य के सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को उच्च स्तर की सतर्कता और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, खासकर उन जिलों में जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

सीएम भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए और सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ निरंतर तालमेल बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी छोटी घटना या सूचना को गंभीरता से लिया जाए और तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रेंज प्रभारी, जिला प्रशासन और पुलिस से नियमित संपर्क में रहें और अपने प्रभार वाले क्षेत्र का दौरा भी करें। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस जाप्ता लगाने की बात कही, ताकि पर्यटकों और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री शर्मा ने होटल, धर्मशाला और अन्य स्थानों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को समय रहते चिह्नित किया जा सके। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने की बात कहते हुए उन्होंने भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणियों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को निंदनीय और कायरतापूर्ण करार देते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस दुखद घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले किसी भी आतंकवादी को सुरक्षा बलों से बचने का मौका नहीं मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका