न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: दलित युवक को रस्सी से बांधकर जबरन पीटा, पिलाया पेशाब, 2 गिरफ्तार, 6 आरोपी फरार

राजस्थान के चुरू में दलित युवक के अपहरण कर मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 26 जनवरी की रात की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे रस्सी से बांधकर पहले जबरन पीटा गया फिर उसे शराब और पेशाब पिलाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Jan 2022 3:15:36

राजस्थान: दलित युवक को रस्सी से बांधकर जबरन पीटा, पिलाया पेशाब, 2 गिरफ्तार, 6 आरोपी फरार

राजस्थान के चुरू में दलित युवक के अपहरण कर मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 26 जनवरी की रात की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे रस्सी से बांधकर पहले जबरन पीटा गया फिर उसे शराब और पेशाब पिलाई। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और 2 को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

पीड़ित युवक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि 26 जनवरी की रात करीब 11 बजे वो अपने घर पर था। गांव का ही रहने वाला उमेश नाम का शख्स उसके पास आया और उसे आवाज लगाकर गेट के पास बुलाकर साथ चलने के लिए कहा। पीड़ित राकेश ने जाने से इंकार कर दिया। इस पर उसके साथ आए अन्य 7 आरोपियों ने उसे जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और खेतों की तरफ ले गए। खेत में ले जाकर आरोपियों ने पहले पीड़ित को जबरन शराब पिलाई। शराब की बोतल खाली होने पर राकेश, राजेश, उमेश, ताराचंद, अक्षय, दिनेश, बिदाड़ी चंद और बीरबल ने उसमें पेशाब किया और पीड़ित मेघवाल को जबर्दस्ती पिलाया, आरोपी यही नहीं रुके। उन्होंने पीड़ित की जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी व रस्सी से बेरहमी से पिटाई की। युवक के बेहोश होने पर उसे मरा समझ कर आरोपी उसे वहीं छोड़ फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पिछले साल होली के मौके पर उसके एक खास वाद्ययंत्र बजाने को लेकर उमेश व अन्य आरोपी उससे नाराज हैं।

25 वर्षीय पीड़ित राकेश ने दर्ज शिकायत में जाट समुदाय के 8 युवकों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

2 को गिरफ्तार किया 6 की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में 143, 323, 365 (अपहरण) और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धाराओं के साथ साथ आईपीसी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जारी। साथ ही 6 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन