न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ में महिला ने ASI पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिसवाले को पेड़ से बांधकर की मारपीट

चित्तौड़गढ़ जिले में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 12:57:53

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ में महिला ने ASI पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिसवाले को पेड़ से बांधकर की मारपीट

चित्तौड़गढ़ जिले में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया। एएसआई पर एक ग्रामीण महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वहीं एएसआई का कहना है कि वह भैंस चोरी के मामले की जांच के लिए पहुंचा था और उसे षड़यंत्रपूर्वक घर में बुलाकर पेड़ से बांधा और मारपीट की। पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच माहिला पुलिस उप अधीक्षक को सौंपी है। यह घटना सोमवार की है। वायरल वीडियो में चंदेरिया थाने की घोसुंडा पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक श्यामलाल सुखवाल को ग्रामीणों ने पेड़ से बांध रखा है और वह पानी के लिए गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। वह भूख-प्यास लगने की गुहार लगा रहा है। परिवार ने बंधक रहते हुए उसे पीने को पानी भी दिया। उसे तब ही छोड़ा, जब पुलिस आई।

सहायक उप निरीक्षक सुखवाल का कहना है कि वह बार-बार बुलाने पर भैंस चोरी के मामले की जांच करने गया था। उसे गलत आरोप लगाकर बंधक बनाया व मारपीट भी की। उसने षडयंत्रपूर्वक बुलाकर मारपीट और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है। एएसआई का कहना है कि इस घटनाक्रम में पुलिस विभाग एक सब इंस्पेक्टर और उसके रिश्तेदार भी थे। इनसे जुड़े एक मामले में सच्चाई नहीं होने से मैंने एफआईआर लगा दी थी। इसलिए वे रंजिश रखते हैं।

इधर, ग्रामीण महिला ने एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और बताया कि दो दिन से पहले भी एएसआई उनके घर आया और अश्लील हरकतें की। महिला की शिकायत पर एएसआई सुखवाल के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अधीक्षक ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। घटनाक्रम की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मतसिंह देवल, पुलिस उप अधीक्षक कमल जांगिड़ तथा चंदेरिया थानाधिकारी अनिल जोशी जांच के लिए पहुंचे। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने मामले की जांच महिला पुलिस उप अधीक्षक शाहना खानम को सौंपी है।

पीड़ित महिला ने कही ये बात

पीड़ित महिला का कहना है कि 13 मार्च को भैंस चोरी का मामला चंदेरिया थाने में दर्ज हुआ था। जिसकी जांच घोसुंडा चौकी के सहायक उप निरीक्षक सुखवाल को सौंपी गई थी। चोरी के मामले में शिकायतकर्ता ने अपने छोटे बेटे पर शंका जताई थी। पीड़िता का कहना था कि इस मामले में उसके बयान लिए जाने थे। उसके मजदूरी पर जाने की वजह से उसने एएसआई को सोमवार दोपहर बयान के लिए बुलाया था। घटनाक्रम के समय उसके ससुर नहा रहे थे और एएसआई ने उसके बच्चों को वहां से भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके जेठ एएसआई को ढूंढते हुए कमरे में आए। उसे खिंचकर बाहर ले गए। आवाज लगाने पर आसपास से भी लोग आ गए। महिला-पुरुषों ने एएसआई श्यामलाल को मकान के चौक में ही नीम के पेड़ से बांध दिया।

इन धाराओं में दर्ज हुए मामले

पीडिता की रिपोर्ट पर एएसआई श्यामलाल के खिलाफ भादसं की धारा 376(2) क, 354, धारा 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट में और एएसआई की रिपोर्ट पर संबंधित परिवार सहित अन्य के खिलाफ भादसं की धारा 147,149, 341, 342, 323 व 332, 353, 384, 389 व 120 बी में मामले दर्ज हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत