न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, बंद नहीं किया जाएगा पूर्ववत सरकार की जनहित योजनाओं को

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज एक बड़ी घोषणा करके आम जनता को प्रभावित करने का काम किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 10:32:57

राजस्थान मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, बंद नहीं किया जाएगा पूर्ववत सरकार की जनहित योजनाओं को

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज एक बड़ी घोषणा करके आम जनता को प्रभावित करने का काम किया है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अब राज बदल गया। प्रदेश में सुशासन आ गया। भाजपा सरकार के राज में जनता से जुड़ी हुई कोई भी योजनाएं बंद नहीं की जाएगी बल्कि जनता की सेवाओं में जन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सरकार 100 दिन की कार्य योजना पर कार्य कर रही है। सरकार भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल सभी वादों को पूरा करेगी। सरकार ने आयुष्मान योजना में 5 लाख की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख तक किया।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा था, वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिससे जनता को परेशानी ना हो एवं कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए।

इसके बाद अब प्रदेश में इस योजना के तहत खर्च राशि 25 लाख रुपए तक की करने पर कार्य किया जा रहा है। भाजपा सरकार के राज में नि:शुल्क मिलने वाली दवाइयां बंद नहीं की जाएगी, बल्कि गंभीर बीमारियों में उपयोगी दवाइयों को भी नि:शुल्क योजना के तहत मरीजों को उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार सबका साथ सबका विकास योजना पर कार्य करेगी।

महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा

प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को पाबंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, भ्रष्टाचारियों और उनकी सिफारिश करने वालों को भी नहीं बख्सा जाएगा। प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की जीरो टोलरेंस नीति के तहत कार्य किए जाएंगे। ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा की नीति पर काम होगा अगर किसी को भ्रष्टाचार करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी और वसूली भी की जाएगी।

एसएमएस अस्पताल का निरीक्षण

सीएम भजनलाल शर्मा ने सुशासन दिवस कार्यक्रम से पूर्व एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक को स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। वहीं मरीजों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि अब राज बदल गया है। ये राज जनता से चलने वाला है और आफिस में बैठकर काम चलने वाला नहीं है। एसएमएस अस्पताल की पहचान देश विदेश में है। ऐसे में इस पहचान को बनाए रखने के साथ ही आगे बढ़ाने का काम करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट