न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बजट में कर्मचारियों को मिलेगी सौगात, कर्मचारियों को 4 स्केल सलेक्शन की संभावना

सरकार के कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से उनकी सलेक्शन स्केल 9, 18 और 27 वर्ष के पैटर्न को बदलकर सरकर इस बजट में चार बार यानी 8, 16, 24 व 32 वर्ष कर सकती है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 3:05:03

राजस्थान : बजट में कर्मचारियों को मिलेगी सौगात, कर्मचारियों को 4 स्केल सलेक्शन की संभावना

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार सम्भवतः फरवरी के तीसरे सप्ताह में अपने पहले शासनकाल का दूसरा बजट पेश करने जा रही है। सरकार ने बजट तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल राज्य कर्मचारियों, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों से मुलाकात कर प्री-बजट मीटिंग कर चुके हैं। सरकारी कर्मचारियों से लेकर उद्योगपति और व्यापारियों में उम्मीद बढ़ गई है। खेमराज कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने और उसमे कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को नजरअंदाज करने से नाराज प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ये बजट कई मायनों में खास होने जा रहा है।
सरकार के कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से उनकी सलेक्शन स्केल 9, 18 और 27 वर्ष के पैटर्न को बदलकर सरकर इस बजट में चार बार यानी 8, 16, 24 व 32 वर्ष कर सकती है। वहीं दूसरी ओर, अलग-अलग कैडर के पदनाम बदलने के अलावा कुछ कैडर की भर्ती की अर्हता में भी बढ़ोतरी करने के प्रावधान पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

कर्मचारी संगठनों ने दिए थे सुझाव

दरअसल,पिछले दिनों बजट पूर्व संवाद बैठक में 80 कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने कई प्रावधानों पर सबसे अधिक फोकस किया गया था। जिसमे खास तौर पर सलेक्शन स्केल, पदनाम और ठेका प्रथा समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे थे। बजट पूर्व चर्चा में सीएम ने कहा भी था कि ऐसी डिमांड सामने रखें, जो वाकई पूरी होनी ही चाहिए या सालों से अटकी हैं।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रही कर्मचारी संगठनों की मांग पर सरकार एसीपी 9, 18 और 27 वर्ष के बजाय 8, 16, 24 व 32 वर्ष की करने जा रही है। इसके साथ विभिन्न विभागों में तैनात संविदाकर्मियों के लिए भी पूर्व में RLSDC के गठन की घोषणा की गई थी। अब सरकार नए सिरे से कॉरपोरेशन बनाने की प्लानिंग में है। इसके जरिये ही संविदा पर कर्मचारियों को सरकारी सेवाओं में लगाया जा सकेगा।
उधर, विभागों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के वेतनमान सहित पदोन्नति और वरिष्ठता को लेकर समान स्थितियों के लिए निदेशालय बन सकता है। छोटे विभागों के कर्मचारियों को भी बड़े विभागों के कर्मचारियों के समान पदोन्नति के समान अवसर दिए जाने और टाइम बार्ड प्रमोशन दिए जाने की घोषणा भी बजट का हिस्सा बन सकता है।

खेमराज कमेटी की सिफारिश से नाराज

बजट को लेकर चल रही तैयारी के बीच कर्मचारी संगठन भी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार उनके लिए इस बजट में कुछ महत्वपूर्ण घोषणा करेगी। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार से इस बजट में कर्मचारियों को काफी कुछ उम्मीदें हैं।

पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा ने जब कर्मचारी संगठनों से बजट पूर्व चर्चा की थी, उस दौरान भी पदोन्नति 9, 18 और 27 वर्ष के बजाय 8, 16, 24 व 32 वर्ष की करने को लेकर चर्चा हुई थी और सभी कर्मचारी संगठनों ने एक स्वर में इस मुद्दे को उठाया था। लेकिन खेमराज कमेटी की रिपोर्ट जब सार्वजनिक की गई तो उसमें इस बिंदु को लेकर कोई सुझाव नहीं थे। उसके बाद से कर्मचारी संगठनों में निराशा भी थी और नाराजगी भी।

इस नाराजगी और निराशा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी अवगत कराया गया था। जानकारी मिल रही है कि सरकार लंबे समय से चल रही कर्मचारियों की इस मांग को इस बजट में पूरा कर सकती है। संगठन भी सरकार से यही उम्मीद कर रहा है कि 80 से ज्यादा कर्मचारी संगठनों की इस डिमांड को इस बजट में पूरा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी