Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भाजपा मिशन 2024 शुरू, पार्टी मुख्यालय में PM मोदी करेंगे संगठन के पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक

भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन की शुरूआत राजस्थान की राजधानी जयपुर से करने जा रही है। आज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन के राजस्थान दौरे पर हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 3:46:38

राजस्थान: भाजपा मिशन 2024 शुरू, पार्टी मुख्यालय में PM मोदी करेंगे संगठन के पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक

जयपुर। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन की शुरूआत राजस्थान की राजधानी जयपुर से करने जा रही है। आज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन के राजस्थान दौरे पर हैं। जहाँ पर वे भाजपा विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे साथ ही वे शनिवार और रविवार को डीजीपी आईजी सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को जयपुर पहुंचेंगे। वे सीधे प्रदेश के भाजपा कार्यालय जाएंगे। इस दौरान वे संगठन के पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी अहम जिम्मेदारियां देंगे।

राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद दूसरी बार मोदी प्रदेश में आ रहे हैं। इससे पहले वे मुख्यमंत्री भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। जबकि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार राजस्थान के प्रदेश भाजपा में कोई बैठक लेने आ रहे हैं। इससे पहले कभी ऐसी बैठक पार्टी कार्यालय में नहीं हुई है। पार्टी ने भी एक विस्तृत प्रेजेंटेशन तैयार किया है।

शनिवार-रविवार को प्रधानमंत्री डीजीपी-आईजी सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान राजभवन में ठहरेंगे। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी जयपुर में होंगे। ऐसी भी संभावना है कि वो भी भाजपा नेताओं से अलग से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ भी अलग से मुलाकात कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम 5.35 पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। मोदी शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक भाजपा मुख्यालय में रुकेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों को और गति देने पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री साझा बैठक लेने के अलावा चुनिंदा नेताओं से अलग भी चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री की बैठक का मुख्य फोकस केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं का ग्राउंड पर प्रचार करने, विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों और राज्य सरकार के भावी कार्यक्रमों पर भी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका