न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बीकानेर में 20 साल की लड़की की कोरोना से हुई मौत, पिछले 24 घंटे में मिले 29 नए मरीज

राजस्थान में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए है साथ ही इस बीमारी से मौत भी होने लगी है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो प्रदेश में 29 नए मरीज मिले है, वहीं बीकानेर में एक 20 साल की लड़की की मौत भी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 8:56:52

राजस्थान: बीकानेर में 20 साल की लड़की की कोरोना से हुई मौत, पिछले 24 घंटे में मिले 29 नए मरीज

राजस्थान में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए है साथ ही इस बीमारी से मौत भी होने लगी है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो प्रदेश में 29 नए मरीज मिले है, वहीं बीकानेर में एक 20 साल की लड़की की मौत भी हुई है। 19 दिन बाद राज्य में कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले नवंबर में जयपुर में एक ढाई साल के बच्चे की मौत हुई थी।

मेडिकल एण्ड हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट देखे तो आज सबसे ज्यादा 15 मरीज जयपुर में मिले हैं। जयपुर में 2 मरीज ऐसे संदिग्ध है, जिनमें ओमिक्रॉन वैरियंट होने की आशंका जताई जा रही है और इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब भिजवाए है।

जयपुर के अलावा उदयपुर में 3, जोधपुर, अजमेर में 2-2 और अलवर, बाड़मेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, पाली में 1-1 केस मिला है। पूरे राज्य में आज इस बीमारी से 28 मरीज रिकवर हुए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 221 रह गई।

राजस्थान में पिछले 7 दिन की रिपोर्ट देखे तो 150 मरीज अब तक मिल चुके है। इसमें आधे से ज्यादा मरीज 66 जयपुर में मिले है। वहीं बीकानेर में एक सप्ताह में 20, उदयपुर में 12 और अजमेर, अलवर में 9-9 मरीज मिले है। बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जालौर, झालावाड़, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही और टोंक ऐसा जिला है, जहां पिछले एक सप्ताह में एक भी मरीज नहीं मिला है।

हैल्थ डिपार्टमेंट के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा और चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीज मिलने के बाद सभी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल, सीएमएचओ, पीएमओ व संबंधित अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग व रैंडम सैंपल लेने के निर्देश दिए है।

तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए गालरिया ने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू बेड इत्यादि की समय-समय पर इंस्टॉलेशन सुनिश्चित करने और चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों को आईसीयू मैनेजमेंट, ऑक्सीजन थेरेपी ट्रीटमेंट प्रोटोकोल इत्यादि की ट्रेनिंग करवाने के भी निर्देश दिए है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट