न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी को थप्पड़ मारा तो फौजी पिता ने स्कूल पहुंचकर की फायरिंग, डायरेक्टर की पत्नी को लगी गोली

राजस्थान के भरतपुर में आर्मी सेंटर से छुट्टी लेकर आए एक फौजी ने सोमवार को अपनी बेटी के स्कूल पहुंचकर फायरिंग कर दी। घटना में स्कूल संचालक की पत्नी घायल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 9:43:09

बेटी को थप्पड़ मारा तो फौजी पिता ने स्कूल पहुंचकर की फायरिंग, डायरेक्टर की पत्नी को लगी गोली

राजस्थान के भरतपुर में आर्मी सेंटर से छुट्टी लेकर आए एक फौजी ने सोमवार को अपनी बेटी के स्कूल पहुंचकर फायरिंग कर दी। घटना में स्कूल संचालक की पत्नी घायल है। गोली सीधे महिला के हाथ में लगी। गोली मारने के बाद फौजी स्कूल से फरार हो गया। यह मामला भरतपुर के कामां थाना क्षेत्र के कनवाड़ा गांव का है।

दरअसल, गांव में जय बजरंग पब्लिक स्कूल है। फौजी की बेटी गंगा सातवीं क्लास में पढ़ती है। 20 दिन पहले बच्ची को स्कूल में होमवर्क मिला था। गंगा ने होमवर्क नहीं किया था जिसके बाद उसे टीचर ने थप्पड़ मार दिया था। फतेहगढ़ आर्मी सेंटर में तैनात गंगा का पिता पप्पू गुर्जर रविवार को छुट्टी लेकर घर पहुंचा। पिता को गंगा ने बताया कि उसे स्कूल में एक टीचर ने थप्पड़ मार दिया था। बेटी की पिटाई की बात सुनकर फौजी पिता आगबबूला हो गया और उसने स्कूल पहुंचकर स्कूल मालिक सुरेंद्र पर बंदूक तान दी। फौजी ने जैसे ही सुरेंद्र पर फायर किया, स्कूल संचालक की पत्नी राजबाला बीच में आ गई। गोली सीधे राजबाला के हाथ में लगी। घायल राजबाला को कामां का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। राजबाला की शिकायत के बाद पुलिस ने फौजी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। राजबाला राजकीय अस्पताल में नर्सिंगकर्मी है। वह अपने पति को खाना देने के लिए स्कूल गई थी। उनके सामने यह घटना हुई तो वह अपने पति को बचाने के लिए बीच में आ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट