न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बाड़मेर में तेज रफ्तार डंपर ने रॉन्ग साइड से आकर बाइक को मारी टक्कर, दोनों युवकों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर से करीब 4 किलोमीटर दूर देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवक की मौत हो गई। यहां, एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक युवक दूर जा गिरा, जबकि दूसरा बाइक के साथ ही डंपर के अगले हिस्से में बुरी तरह से फंस गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Feb 2022 12:57:09

राजस्थान: बाड़मेर में तेज रफ्तार डंपर ने रॉन्ग साइड से आकर बाइक को मारी टक्कर, दोनों युवकों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर से करीब 4 किलोमीटर दूर देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवक की मौत हो गई। यहां, एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक युवक दूर जा गिरा, जबकि दूसरा बाइक के साथ ही डंपर के अगले हिस्से में बुरी तरह से फंस गया। ट्रक करीब 30 फीट तक उसे घसीटते ले गया। इस बीच बाइक की पेट्रोल टंकी फूट गई। चिंगारी से उसमें आग लग गई और युवक उसी में जिंदा जल गया। पेट्रोल की वजह से आग इतनी भयंकर थी कि मौके पर मौजूद लोगों की कोशिश के बाद भी युवक को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

सदर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 9;30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुशल वाटिका से पहले एनएच-68 पर एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया है। डंपर के अगले हिस्से में बाइक और एक युवक फंसा था। आग से घिर जाने के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। थुंबली के रहने वाले गोरखाराम पुत्र मोबताराम जाट और नानगाराम पुत्र दमाराम जाट बाइक से जा रहे थे। हादसे में नानगाराम बाइक के साथ ही डंपर के नीचे फंस गया था।

पुलिस के अनुसार डंपर बाड़मेर से धोरीमन्ना की तरफ जा रहा था। डंपर ने सामने से आ रही बाइक को रॉग साइड में जाकर टक्कर मारी। बाड़मेर शहर से दो-तीन फायर ब्रिगेड आने के बाद आग पर काबू पाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट