न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BMW बाइक कार से भिड़ी, मुंबई के बिजनेसमैन की मौत, जैसलमेर घूमकर लौट रहे थे वापस

BMW बाइक से राजस्थान घूमने आए एक 26 वर्षीय बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार की टक्कर से सड़क पर सिर पर जा गिरा। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा बाड़मेर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-68 पर बाड़मेर में हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Nov 2022 10:15:59

BMW बाइक कार से भिड़ी, मुंबई के बिजनेसमैन की मौत, जैसलमेर घूमकर  लौट रहे थे वापस

BMW बाइक से राजस्थान घूमने आए एक 26 वर्षीय बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार की टक्कर से सड़क पर सिर पर जा गिरा। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा बाड़मेर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-68 पर बाड़मेर में हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को मुंबई घाटकोपर निवासी महेश किशन सोमा (26) बाइक पर मुंबई से राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। जैसलमेर में रामदेवरा मंदिर में दर्शन करने के बाद शुक्रवार को बाड़मेर होते हुए मुंबई जा रहा था तभी नेशनल हाईवे 68 पर ग्रामीण पुलिस थाने के पास जैसलमेर की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी। आनन-फानन में पुलिस व आसपास के लोग महेश को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर गए। फिर भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने महेश के परिवार वालों को सूचना दी। शनिवार को उसके परिवार वाले बाड़मेर पहुंचे। महेश के बड़े भाई अशोक ने बताया कि मुंबई से महेश जैसलमेर से रामदेवरा मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुआ था। 9 नवंबर को दर्शन करके वापस बाड़मेर होते हुए मुंबई जा रहा था। दर्शन के बाद परिवार वालों से महेश ने बात की थी। बाड़मेर शहर पहुंचने से पहले एक्सीडेंट हो गया।

अशोक के मुताबिक, भाई महेश को बाइक राइडिंग का शौक था। 10-12 सालों से बाइक राइडिंग कर रहा था। मुंबई में रसोई में काम आने वाले सामान का बिजनेस है। इससे पहले भी कई बार बाइक से राजस्थान आ चुका था। महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में वह बाइक से ही जाया करता था। महेश के भाई ने बताया कि महेश की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद अकेला ही रहता था। शनिवार को बाइक राइडर का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट