न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर: रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर! पिता की चिता में कूदी बेटी, 70% तक जली

राजस्थान के बाड़मेर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां, कोरोना संक्रमण से पिता की मौत के बाद बेटी इतनी आहत हो गई कि वह पिता की जलती चिता में ही कूद पड़ी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 May 2021 9:57:23

बाड़मेर: रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर! पिता की चिता में कूदी बेटी, 70% तक जली

राजस्थान के बाड़मेर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां, कोरोना संक्रमण से पिता की मौत के बाद बेटी इतनी आहत हो गई कि वह पिता की जलती चिता में ही कूद पड़ी। यह देख वहां मौजूद लोगों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे चिता से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक वह करीब 70% तक जल चुकी थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कोरोना से हुई थी पिता की मौत

बाड़मेर के जिला मुख्यालय पर स्थित रॉय कॉलोनी निवासी दामोदर दास शारदा (65) की कोविड-19 की वजह से मौत हो गई थी। मौत के बाद उनके शव को श्मशान घाट समिति की गाड़ी में लाया गया था। यहां वे कोविड पीड़ितों की मौत के लिए अलग से बनाए शवदाह गृह तक ले गए, लेकिन बेटियों की जिद पर समिति ने उन्हें सामान्य शवदाह में चिता का स्थान दे दिया। यहां दामोदर शारदा की बेटी चंद्रा चकू ने पिता को मुखाग्नि दी। परिजन पास में बैठकर चिता को देखने लगे। इस दौरान दामोदरदास की बेटियां भी वहां मौजूद थी। तभी अचानक दामोदर दास की 30 साल की बेटी चंद्रा शारदा ने जलती चिता में छलांग लगा दी। यह देखकर वहां मौजूद अन्य परिजनों के हाथ पांव फूल गये। चन्द्रा की बड़ी बहिन 35 वर्षीय पिंकी उसे चिता से निकालने में जुट गई। लेकिन जब तक चन्द्रा को चिता से बाहर निकाला गया तब तक वह 70% से अधिक जल चुकी थी। परिजनों ने उसे तुंरत राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। घायल युवती का बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया।

परिजनों ने कही ये बात

परिवार के एक सदस्य बद्री प्रसाद शारदा ने बताया कि दामोदर दिव्यांग थे और उनको पहले से पेट्रोल पंप आवंटित था। प्रशासन ने उसे काफी समय पहले सील कर दिया था। इसके बाद वे उसके लिए संघर्ष कर रहे थे। उस संघर्ष में ये बेटी लगातार पिता के साथ थी। पिता के हर संघर्ष की साथी, उनका गम सह नहीं सकी।

परिवार का यह भी कहना है कि दामोदर पहले पॉजिटिव आने सेे अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। आज-कल में ही अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी। वे कोरोना निगेटिव थे, इसलिए ही उनका अंतिम संस्कार सामान्य स्थान पर कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंची। यहां पर चिकित्सकों से घायल के बारे में जानकारी ली। शहर वृताधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि घायल युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में उसके स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए