न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बारां में ट्रेलर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 3 महिलाओं सहित 4 की मौत

राजस्थान के बारां में नेशनल हाईवे-27 पर बड़ा हादसा हो गया। यहां, एक ट्रेलर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। ट्रॉली में महिला-पुरुष व बच्चों सहित 24 बाराती सवार थे। घायलों में छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं और पुरुष भी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 May 2022 1:02:45

राजस्थान: बारां में ट्रेलर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 3 महिलाओं सहित 4 की मौत

राजस्थान के बारां में नेशनल हाईवे-27 पर बड़ा हादसा हो गया। यहां, एक ट्रेलर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। ट्रॉली में महिला-पुरुष व बच्चों सहित 24 बाराती सवार थे। घायलों में छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं और पुरुष भी हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए बारां अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो गंभीर घायलों को कोटा रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे लोग उछलकर दूर जा गिरे। कुछ लोग तो ट्रेलर के साथ 50 फीट तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ खून से लथपथ घायल नजर आए। यह हादसा मंगलवार सुबह 6 बजे बारां शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे-27 पर अंडर कंस्ट्रक्शन जैन तीर्थ के सामने हुआ। हादसे में मृतक और घायल लोग बटावदा गांव में शादी समारोह में भाग लेकर अंता थाना क्षेत्र के हनुवतखेड़ा लौट रहे थे।

रास्ते में डीजल लेने के लिए ट्रैक्टर ड्राइवर ने जैन तीर्थ के पास कट से ट्रैक्टर को पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर 3 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बारां जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 महिलाओं और एक पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रामकरण सैन (50), भूली बाई (65), चंद्रकला (55) और सुशीला बाई (35) शामिल है। हादसे में घायल 17 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को इलाज में देरी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना के बाद भी जिला अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इसको लेकर कलेक्टर ने पीएमओ को जमकर लताड़ लगाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट