न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा चुनाव : KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, 2.5 लाख नौकरियाँ, भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पार्टी की ओर से आम जनता से कई वायदे करते हुए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने वादा किया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 2:46:55

राजस्थान विधानसभा चुनाव : KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, 2.5 लाख नौकरियाँ, भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पार्टी की ओर से आम जनता से कई वायदे करते हुए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने वादा किया है कि यदि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती है तो वह प्रदेश के बेरोजगारों के लिए पांच साल में 2.5 रोजगार के अवसर पैदा करेगी और केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा देगी। कांग्रेस की 7 गारंटियों के जवाब में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा अध्यक्ष सिर्फ घोषणा पत्र जारी करने के लिए ही आज एक दिन की यात्रा पर जयपुर पहुँचे।

जेपी नड्डा आज एक दिनी प्रवास पर सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) को तैयार करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह-संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ ने करीब डेढ़ महीने तक लगातार अलग-अलग बैठकों के जरिए और आम पब्लिक के सुझाव लिए थे।

कांग्रेस पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के जारी जन संकल्प पत्र को आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 नाम दिया गया है। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर वार किया। कहा, राजस्थान में हर साल पेपर लीक हुए हैं। युवाओं के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है। विधवा पेंशन में कांग्रेस से घोटाला किया था। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। राजस्थान में किसानों के साथ तिरस्कर हुआ। अब हम राजस्थान को मुख्य धारा में शामिल करेंगे। राजस्थान के लिए केंद्र सरकार ने बहुत कुछ किया है। हम डबल इंजन की सरकार चाहते हैं।

करीब 1 करोड़ नागरिकों से प्राप्त हुए सुझाव - अर्जुन राम मेघवाल

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, आपनो राजस्थान अभियान सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम पार्टी ने चलाया है। एलईडी रथ यात्रा, घर-घर जनसंपर्क, ईमेल, व्हाट्सएप, मिस कॉल, वेबसाइट के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए गए। करीब 1 करोड़ नागरिकों से सुझाव प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा व्यापारियों, प्रोफेशनल्स के साथ भी चर्चा की गई। सभी समूह के साथ विशेष बैठकें हुई। इनसे अच्छे सुझाव मिले हैं।

गारंटी फेल हो गई - सीपी जोशी

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा संकल्प पत्र भाजपा का नहीं जनता का संकल्प पत्र है। भाजपा दिव्य और प्रगतिशील राजस्थान बनाएगी। युवाओं के सपनों को उड़ान मिले ऐसा संकल्प पत्र बनाया गया है। जोशी ने कहा कुछ लोगों ने गारंटी दी थी वह फेल हो गई है।

घोषणा पत्र की अहम बातें

सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र। गांव पीड़ित शोषित अजा-अजजा महिला सभी को सशक्त करना इस घोषणा पत्र का मूल उद्देश्य है।

1. केजी से पीजी तक मुफ़्त शिक्षा।

2. 12वीं पास मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी।

3. पेपर लीक पर SIT का होगा गठन।

4. 2.5 लाख नौकरियां दी जाएंगी।

5. हर जिले में खोला जाएगा महिला थाना व हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क।

6. एंटी रोमियो स्क्वायड स्थापित होगी।

7. 40000 करोड़ का भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन।

8. 15000 डॉक्टर और 20000 पैरामेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां होगी।

9. लाडो प्रोत्साहन योजना बालिका के जन्म पर 200000 के सेविंग बॉन्ड से वित्तीय सहायता।

10. लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण।

11. पीएम उज्जवला योजना की सभी महिलाओं को ₹450 प्रति सिलेंडर सब्सिडी।

12. आर्थिक रूप से छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए ₹1200 की वार्षिक सहायता।

13. पर्यटन कौशल कोष बनाकर 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अथवा स्वरोजगार।

14. एम्स की तर्ज पर हाई डिवीजन में राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एवं राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस।

15. मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाएगा विकसित।

16. गेहूं 2700/रुपए कुंतल खरीदा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

संसद में परीक्षा, ‘चढ़ावा चोरी’ और झारखंड छात्र कार्रवाई पर घमासान, विपक्ष ने अमित शाह से मांगा जवाब
संसद में परीक्षा, ‘चढ़ावा चोरी’ और झारखंड छात्र कार्रवाई पर घमासान, विपक्ष ने अमित शाह से मांगा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- ज्यादातर मांगें मानीं, परीक्षाओं की जांच को तैयार
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- ज्यादातर मांगें मानीं, परीक्षाओं की जांच को तैयार
राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब
राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू
Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू
मेकअप से नहीं, इन 9 आसान उपायों से कम दिखेंगे आंखों के डार्क सर्कल
मेकअप से नहीं, इन 9 आसान उपायों से कम दिखेंगे आंखों के डार्क सर्कल
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
सिर्फ 3 चीजों से तैयार करें राइस फेसवॉश, घर पर ही पाएं साफ और निखरी त्वचा
सिर्फ 3 चीजों से तैयार करें राइस फेसवॉश, घर पर ही पाएं साफ और निखरी त्वचा
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता