यह बेहतर होता कि राज्य सरकारों की मांग के अनुसार भारत सरकार 60 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की तरह ही 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के युवाओं के वैक्सीनेशन का खर्च भी उठा लेती à¤
राजस्थान सरकार ने आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद 18 साल से उपर वालों के फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इसका खर्च केंद्र से उठाने की मांग की थी और इसी खींचतान की वजह से 1 मई से प्रस्तावित वैक्सीनेशन अटका हुआ था। राजस्थान से पहले कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा कर चुका है। इसके अलावा यूपी, एमपी, बिहार, झांरखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब भी फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा कर चुके हैं। 15 मई तक करना होगा इंतजार
राजस्थान सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा भले ही कर दी हो लेकिन 1 मई से वैक्सीनेशन नहीं हो सकेगा। राजस्थान सरकार ने 15 मई तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर 18 वालों के वैक्सीनेशन पर अभी नई तारीख बताने में असमर्थता जाहिर की है। राजस्थान सरकार के अफसरों ने सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन खरीदने के लिए संपर्क किया लेकिन वहां स्टॉक उपलब्ध नहीं है।













