न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अटूट प्रेम की मिसाल! पति की मौत, 5 घंटे बाद पत्नी ने तोड़ा दम, एक चिता पर हुआ 100 साल के बुजुर्ग पति-पत्नी का अंतिम संस्कार

राजस्थान के अजमेर में 105 साल के बुजुर्ग का गुरुवार शाम 4 बजे देहांत हो गया। पति की मौत से गम में डूबी पत्नी ने भी 5 घंटे बाद रात 9 बजे अपने प्राण त्याग दिए। पत्नी की उम्र 101 साल थी। दोनों का विवाह 80 साल पहले हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Apr 2022 10:28:08

अटूट प्रेम की मिसाल! पति की मौत, 5 घंटे बाद पत्नी ने तोड़ा दम, एक चिता पर हुआ 100 साल के बुजुर्ग पति-पत्नी का अंतिम संस्कार

राजस्थान के अजमेर में 105 साल के बुजुर्ग का गुरुवार शाम 4 बजे देहांत हो गया। पति की मौत से गम में डूबी पत्नी ने भी 5 घंटे बाद रात 9 बजे अपने प्राण त्याग दिए। पत्नी की उम्र 101 साल थी। दोनों का विवाह 80 साल पहले हुआ था। 70 वर्षीय पुत्र शंकर ने माता-पिता (हीरी देवी- भैरू सिंह) को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी। एक ही चिता पर अंतिम संस्कार देखकर श्मशान पहुंचे लोगों की आंखें नम हो गई। अंतिम यात्रा में कालेडी, नाथा खेड़ा ,बीर, कानाखेड़ी, गुदली सहित आसपास के गांवों से ग्रामीणों ने शिरकत की। शुक्रवार को दोनों की ढोल धमाके के साथ कालेडी गांव में बैकुंठी के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। दोनों की बैकुंठी को फूलों की माला तथा गुब्बारों से सजाया गया। ग्रामीणों ने इसे अटूट प्रेम की मिसाल बताया।

मामला श्रीनगर के निकट कालेडी गांव का है। दोनों बुजुर्ग दंपती का एक ही दिन देहांत होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों ने अपना जीवन सादगी से जिया। खेती-बाड़ी के काम में दोनों मिलजुल कर हाथ बटाते थे। बीते 6 साल पहले भैरू सिंह को लकवा आ गया था। दोनों कालेडी की सरकारी स्कूल के सामने स्थित अपने घर पर अपन 70 वर्षीय पुत्र शंकर के साथ रहते थे। दो पुत्रों की पहले ही मौत हो चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि भैरू सिंह खेती-बाड़ी के काम के बाद गांव में ही परचुनी की दुकान करता था। बुढ़ापे की उम्र में भी नसीराबाद से दुकान का सामान लाना उनकी दिनचर्या में था। लकवा होने के बाद दुकान का काम छोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट