न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: झुंझुनूं में मोर की शहीद जैसी विदाई, तिरंगे में राष्ट्रीय पक्षी को लपेट कर निकाली अंतिम यात्रा; करंट लगने से हुई थी मौत

मंडावा मोड इलाके में एक मोर बिजली के तारों से टकरा गया। करंट लगने से मोर अचेत होकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने वेटरनरी डॉक्टर अनिल खीचड़ को सूचना दी। डॉक्टर खीचड़ मौके पर पहुंचे और मोर का इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान ही मोर ने दम तोड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 11:24:23

राजस्थान: झुंझुनूं में मोर की शहीद जैसी विदाई, तिरंगे में राष्ट्रीय पक्षी को लपेट कर निकाली अंतिम यात्रा; करंट लगने से हुई थी मौत

राजस्थान के झुंझुनूं में शुक्रवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की अंतिम यात्रा निकाली गई। मोर का शव तिरंगे में लिपटा हुआ था। बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। दरअसल, मंडावा मोड इलाके में एक मोर बिजली के तारों से टकरा गया। करंट लगने से मोर अचेत होकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने वेटरनरी डॉक्टर अनिल खीचड़ को सूचना दी। डॉक्टर खीचड़ मौके पर पहुंचे और मोर का इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान ही मोर ने दम तोड़ दिया।

मोर की मौत ने डॉक्टर खीचड़ को झकझोर दिया। उनकी पहचान इलाके में पक्षी प्रेमी के रूप में भी है। डॉ खीचड़ ने अपने कुछ पहचान वालों से मोर का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ करने की बात कही। इसके बाद उनके साथियों और अन्य शहरवासियों ने जो कुछ किया, वह पशु प्रेम के लिहाज से एक नजीर बन गई।

राष्ट्रीय पक्षी मोर का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने अर्थी को उसी तरह तैयार किया, जैसे किसी बुजुर्ग की मौत पर डोल तैयार किया जाता है। चार लोगों ने अर्थी को कंधा दिया। खास बात ये रही कि मोर को तिरंगे में लपेटकर शहीद की तरह विदा किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीत बजाए जा रहे थे। जहां से भी अंतिम यात्रा गुजरी, लोगों ने हाथ जोड़कर नमन किया। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। शव यात्रा बाजार से गुजरी तो व्यापारी अपनी गद्दियां छोड़कर मोर के सम्मान में खड़े हो गए और श्रद्धांजलि दी।

डॉ अनिल खीचड़ ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान से करने का निश्चय किया गया था। मोर के लिए अर्थी तैयार की गई और राष्ट्रीय ध्वज में लपेट कर अंतिम विदाई दी गई। शव यात्रा मंडावा रोड से रवाना होकर इंदिरा नगर स्थित श्मशान घाट पहुंची। यहां पर मोर का पूरी विधि विधान से दाह संस्कार किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट