न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: दवा बनाने वाली कम्पनी के कारखाने में लगी आग, 4 मरे, 10 घायल

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी इलाके में दवा बनाने वाली कम्पनी के कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 3:38:09

राजस्थान: दवा बनाने वाली कम्पनी के कारखाने में लगी आग, 4 मरे, 10 घायल

भिवाड़ी। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी इलाके में दवा बनाने वाली कम्पनी के कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक (तिजारा) शिवराज सिंह ने बताया कि कारखाने में मंगलवार देर शाम आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया लेकिन वहां धुआं होने के कारण दमकलकर्मी अंदर नहीं जा सके, देर रात कारखाने से तीन और शव बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं दो शवों को घटनास्थल से निकालने की प्रक्रिया चल रही है। यह हादसा मंगलवार शाम खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा कारखाने में हुआ। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि कंपनी में आग लगने के बाद धमाके भी हुए। कंपनी में चारों तरफ धुआं ही धुआं दिख रहा था। इसकी वजह से बचाव कार्य में बाधा पहुंची। ज्यादा धुआं होने की वजह से रात में दमकलकर्मी कंपनी के अंदर नहीं जा सके। सुबह देखा गया तो चार लोगों के शव मिले।

बाड़मेर में भी लग गई थी आग

इससे पहले बाड़मेर जिले में रविवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित है। गोदाम में आग लगने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट