न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर: कोरोना के नए वैरियंट पर 'अलर्ट मोड' में रेलवे, सख्‍ती फिर शुरू, रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन

कोरोना के नए वैरिएंट Omicron के सामने आने के बाद रेलवे 'अलर्ट मोड' में आ गया है। रेलवे ने अब ट्रेनों में कोरोना को लेकर सख्‍ती बढ़ाने का फैसला किया है और कोरोना को लेकर यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 9:52:06

रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर: कोरोना के नए वैरियंट पर 'अलर्ट मोड' में रेलवे, सख्‍ती फिर शुरू, रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन

कोरोना के नए वैरिएंट Omicron के सामने आने के बाद रेलवे 'अलर्ट मोड' में आ गया है। रेलवे ने अब ट्रेनों में कोरोना को लेकर सख्‍ती बढ़ाने का फैसला किया है और कोरोना को लेकर यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मंगलवार को अंबाला, दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद और फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग (वीसी) के दौरान Omicron को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। कोरोना काल में जो गाइडलाइन जारी की गई थी, उनका रिव्यू करते हुए इस में ढील न देने की बात कही।

जोन में सभी मंडलों में कर्मचारियों व अधिकारियों के कोरोना वैक्‍सीन की डोज लेने के बारे में भी चर्चा हुई। 90% कर्मचारियों व अधिकारियों ने कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज लगवाई है, जबकि दूसरी डोज महज 60% कमर्चारियों और अधिकारियों ने ही लगवाई है। ऐसे में दूसरी डोज के लिए फोकस करने के निर्देश दिए हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए तीसरी बूस्टर डोज के निर्देश आते हैं, तो वह भी प्राथमिकता से लगवाई जाए। इसके लिए कर्मचारियों को जागरूक करने को कहा गया है।

इसी तरह रेलवे अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि इसे रूटीन में चेक करते रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर परेशानी न हो। इसके साथ ही निर्देश दिया गया कि यात्रियों को लेकर भी कोरोना गाइडलाइन की पालना की जाए।

कंप्यूटरीकृत आरक्षण टिकट बुक करवाते समय यात्री को अपने गंतव्य का पता भी देना होता है, इस नियम को भी अगले आदेशों तक लागू रखा जाएगा।

रेलवे के लिए यात्रियों को मास्क और शारीरिक दूरी जैसे नियमों की पालना करवाना चुनौती बना हुआ है, लेकिन फिर भी इसको लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

उधर, मंडल रेल प्रबंधक जीएम सह ने बताया कि कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर रेलवे पूरी तरह से अलर्ट है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो भी गाइडलाइन आएंगी, उनका समय पर पालन किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला