न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : रेस्टोरेंट की आड़ में किया जा रहा हुक्का बार का संचालन, गुड़गुड़ाते मिले नाबालिग लड़के-लड़कियां

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में शनिवार की देर रात पुलिस ने कारवाई करते हुए रेस्टोरेंट की आड़ में चलाए जा रहे हुक्का बारों पर दबिश दी जहां नाबालिग लड़के-लड़कियां हुक्का गुड़गुड़ाते मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 5:33:15

छत्तीसगढ़ : रेस्टोरेंट की आड़ में किया जा रहा हुक्का बार का संचालन, गुड़गुड़ाते मिले नाबालिग लड़के-लड़कियां

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में शनिवार की देर रात पुलिस ने कारवाई करते हुए रेस्टोरेंट की आड़ में चलाए जा रहे हुक्का बारों पर दबिश दी जहां नाबालिग लड़के-लड़कियां हुक्का गुड़गुड़ाते मिले।ये हुक्का बार शहर के पॉश इलाकों सुपेला, स्मृति नगर और मोहन नगर, दुर्ग और पुलगांव के क्षेत्र में हैं। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि प्रदेश में हुक्का बार बैन हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर इन्हें चोरी-छिपे चलाया जा रहा है। यहां नियमों के विरूद्ध नशे का सामान नाबालिगों को दिया जाता है। हुक्का कैफे में छत्तीसगढ़ धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत जुर्माना लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है। यदि कोई संचालक एक बार के बाद फिर यह काम करेगा तो उस पर आपराधिक धाराओं के तहत भी कार्रवाई करेंगे। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

एसपी दुर्ग प्रशांत अग्रवाल को शिकायत मिली थी कि कुछ रेस्टोरेंट्स, कैफे की आड़ में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। जहां पर देर रात नाबालिग पहुंचते हैं। इसके बाद छावनी, दुर्ग, भिलाई नगर क्षेत्र के आधा दर्जन थाना प्रभारियों की टीम के नेतृत्व में शनिवार देर रात दुर्ग-भिलाई में संचालित रेस्टोरेंट व कैफे में छापा मारा तो वहां कई नाबालिग लड़के-लड़कियां हुक्के का कश लगाते हुए मिले।

मौके से टीम ने लैंप, अलग-अलग फ्लेवर्ड टोबैको, कई हुक्का पाइप और कुछ जली हुई सिगड़ियां जब्त की है। पुलिस ने कुछ हुक्का बार कैफे पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें होटल फ्लोरेट, हिपस्चर कैफे भिलाई,गोल्डन सोशल कैफे दुर्ग के संचालक शामिल हैं। यहां मिले लड़के-लड़कियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर