न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छोटे स्तर पर काम करने वालों से मिल रहे राहुल, कांग्रेस जनाधार बढ़ाने का सफल प्रयास

गत वर्ष भारत जोड़ो यात्रा करने वाले राहुल गाँधी की राजनीति अब काफी बदल चुकी है। इस यात्रा के बाद से उन्होंने देश के छोटे स्तर पर काम करने वाले लोगों से मुलाकात का सिलसिला शुरू किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 10:47:19

छोटे स्तर पर काम करने वालों से मिल रहे राहुल, कांग्रेस जनाधार बढ़ाने का सफल प्रयास

नई दिल्ली। गत वर्ष भारत जोड़ो यात्रा करने वाले राहुल गाँधी की राजनीति अब काफी बदल चुकी है। इस यात्रा के बाद से उन्होंने देश के छोटे स्तर पर काम करने वाले लोगों से मुलाकात का सिलसिला शुरू किया है। शुरूआत में उनके इस मेल-मिलाप को लेकर हंसी उड़ाई गई लेकिन अब राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि इस प्रयास से राहुल कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने का सफल प्रयास कर रहे हैं। उनके इन प्रयासों का नतीजा जल्द ही होने वाले विधानसभा और लोकसभा में देखने को मिल सकता है।

राहुल इन दिनों छोटे लेवल पर काम करने वाले लोगों से मिल रहे हैं। उनसे बात कर रहे हैं, उनकी समस्याओं को जानने और उसका समाधान क्या होगा इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। कुली, ट्रक ड्राइवर, बाइक मैकेनिक और किसानों से मिलने के बाद आज गुरुवार को राहुल बढ़ई कामगारों के पास पहुंचे। राहुल गांधी ने आज दिल्ली के कीर्तिनगर फर्नीचर मार्केट पहुंचकर सभी को चौंका दिया। यहां काम कर रहे कारीगरों के साथ उन्होंने आरी चलाना और रंदा सीखा। इसके बाद कारीगरों से उनके काम में आने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा।

क्या बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके में लकड़ी के कारीगरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स’ सहित कई अन्य सोशल मीडिया मंचों पर साझा की।

इन तस्वीरों में वह लकड़ी के कारीगरों से मुलाकात के साथ उनके औजार भी इस्तेमाल करते देखे जा सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की।

ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं - मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर! काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।’’ राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी करने के बाद समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकातें कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की थी। ऐसी मुलाकातों का हवाला देते हुए कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब भी जारी है।

पिछले सप्ताह बने थे कुली

राहुल गांधी फर्नीचर मार्किट में आरी चलाने से पहले 21 सितंबर को अचानक दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। यहां भी उन्होंने कुली की लाल वर्दी पहनकर सिर पर भारी सूटकेस उठाया था। राहुल गांधी के इस अनोखे अंदाज को देखकर वहां के सभी कुली काफी खुश हुए। बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को अपनी परेशानियां बताई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का सिर पर सूटकेस ढोने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी