न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

काठमांडू के नाइट क्लब में नजर आए राहुल गांधी, बीजेपी ने बोला हमला, जवाब में कांग्रेस ने कही ये बात

राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि वो अपनी एक नेपाली फ्रेंड सुमनिमा उदास (Sumnima Udas) की शादी में शमिल होने के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। इस बीच उनके नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी एक नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 May 2022 2:08:05

काठमांडू के नाइट क्लब में नजर आए राहुल गांधी, बीजेपी ने बोला हमला, जवाब में कांग्रेस ने कही ये बात

राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि वो अपनी एक नेपाली फ्रेंड सुमनिमा उदास (Sumnima Udas) की शादी में शमिल होने के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। इस बीच उनके नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी एक नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं। ये नाइटक्लब Lord of the Drinks बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद BJP हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है। BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने वीडियो तो नहीं देखा, लेकिन वे आए दिन पार्टी करते हैं, वैसे भी उन्हें कोई नहीं रोकता। संविधान में ऐसा कोई नियम नहीं है जहां किसी को भी पार्टी करने से रोका जा सके। वह पार्टी ज्यादा करते हैं और अपनी पार्टी के लिए कम काम करते हैं। इसके जवाब में कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी मित्र देश नेपाल में एक दोस्त की शादी में गए, जो एक जर्नलिस्ट भी है। दोस्त और परिवार होना, शादियों में जाना हमारी संस्कृति का हिस्सा भी है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शादी में जाना अभी भी इस देश में क्राइम नहीं बना है। हो सकता है कि आज के बाद BJP तय करे कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है, लेकिन मुझे बताएं ताकि हम अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की शादी में शामिल होने के रिवाजों को बदल सकें।

इस बाबत सुमनिमा के पिता और म्यांमार में नेपाल के राजदूत रहे भीम उदास ने कहा- 'हमने राहुल गांधी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।' उन्होंने बताया कि विवाह समारोह मंगलवार को होना है और 5 मई को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?