न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने दी बॉम्बे हाईकोर्ट के दरवाजे पर दस्तक, RSS से जुड़ा है मामला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जोड़ने वाले अपने बयान के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 10:36:57

राहुल गांधी ने दी बॉम्बे हाईकोर्ट के दरवाजे पर दस्तक, RSS से जुड़ा है मामला

मुम्बई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जोड़ने वाले अपने बयान के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है।

राहुल गांधी की याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ मामले को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ दायर मामले के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों ने अलग-अलग मौकों पर बयान दिए है और दोनों विपरीत विचारधारा वाले दलों से हैं। जस्टिस एसवी कोतवाल इस याचिका पर 5 दिसंबर को सुनवाई करेंगे।

बेंगलुरु की पत्रकार गौरी लंकेश की 5 सितंबर 2017 को उनके घर के बाहर कथित तौर पर दक्षिणपंथी चरमपंथियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद राहुल गांधी ने लंकेश की हत्या को RSS से जोड़ दिया था।

डवोकेट धृतिमान जोशी ने 2017 में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ शिकायत दायर की थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत कथित मानहानि के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

हालांकि, 2019 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सोनिया गांधी के खिलाफ मामला खारिज कर दिया था, जबकि राहुल गांधी और येचुरी को नोटिस जारी किया था।

मजिस्ट्रेट अदालत ने खारिज किया था आवेदन

इससे पहले दोनों ने एक आवेदन दायर कर इस आधार पर शिकायत खारिज करने की मांग की कि उन पर संयुक्त रूप से मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए, लेकिन मजिस्ट्रेट अदालत ने आवेदन खारिज कर दिया, जिसके बाद राहुल गांधी ने इस साल अगस्त में हाई कोर्ट का रुख किया।

'संयुक्त सुनवाई से मामले पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा'

कांग्रेस नेता ने अपनी याचिका में कहा कि वह और येचुरी अलग-अलग राजनीतिक दलों से हैं, जिनकी विचारधारा बहुत अलग हैं। ऐसे में संयुक्त सुनवाई से मामले पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी देशभर में मानहानि के कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं। उन्हें इस साल की शुरुआत में सूरत की एक अदालत ने दोषी ठहराया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज