न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमीरों की लिस्ट में 609 नंबर पर थे अडानी, जादू हुआ और 2 नंबर पर आ गए, एयरपोर्ट के ठेके से लेकर फॉरेन पॉलिसी तक राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये सवाल

अडाणी मुद्दे पर राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद के बजट सत्र में सरकार को जमकर घेरा। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा में सब जगह एक नाम सुनने को मिला... अडाणी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Feb 2023 4:23:58

अमीरों की लिस्ट में 609 नंबर पर थे अडानी, जादू हुआ और 2 नंबर पर आ गए, एयरपोर्ट के ठेके से लेकर फॉरेन पॉलिसी तक राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये सवाल

अडाणी मुद्दे पर राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद के बजट सत्र में सरकार को जमकर घेरा। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा में सब जगह एक नाम सुनने को मिला... अडाणी। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 2014 में वे 609 नंबर पर थे, सबसे पीछे। जादू हुआ तो दूसरे नंबर पर पहुंच गए।

राहुल ने कहा- हिमाचल में सेब की बात होती है तो अडाणी, कश्मीर में सेब तो अडाणी, पोर्ट और एयरपोर्ट सब जगह अडाणी जी, सड़क पर चल रहे हैं तो अडाणी जी। राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं भारत में सड़कों पर घूम रहा था तब मुझसे कई युवाओं ने कहा कि हम भी अडानी की तरह बनना चाहते हैं, स्टार्टअप करना चाहते हैं। राहुल ने युवाओं का नाम लेकर तंज कसते हुए कहा कि युवा भी जानना चाहते हैं कि कैसे किसी भी बिजनेस में घुसकर तुरंत तरक्की पाई जाए।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल करते हुए कहा कि वे गौतम अडानी के साथ कितनी बार विदेश दौरे पर गए, अडानी को कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद कितने देशों के दौरे किए और पिछले 20 साल में अडानी ने बीजेपी को कितना चंदा दिया है? उन्होंने ये भी कहा कि कभी पीएम मोदी, अडानी के प्लेन में उड़ान भरते थे और अब अडानी, मोदी के प्लेन में उड़ान भर रहे हैं।

अडाणी जी को 6 एयरपोर्ट दिए गए

राहुल ने आगे कहा- कुछ साल पहले सरकार ने एयरपोर्ट्स डेवलप करने को दिए। नियम था कोई भी जिसे एक्सपीरियंस ना हो, वो इसमें शामिल नहीं हो सकता। इतने में ही संसद में माहौल गर्म हो गया और रविशंकर प्रसाद ने उठकर कहा कि एयरपोर्ट का प्राइवेटाइजेशन तो इन्हीं (कांग्रेस) की सरकार में हुआ। इसके बाद राहुल ने अपनी बात जारी रखी कि मोदी सरकार ने नियम बदला और अडानी जी को 6 एयरपोर्ट का ठेका दिया गया। उसके बाद भारत का सबसे फायदेमंद एयरपोर्ट (मुंबई एयरपोर्ट) को GBK से लेकर अडानी को दे दिया गया। राहुल ने हमला बोला कि भारत सरकार ने GBK पर सेंट्रल एजेंसियों के जरिए दवाब बनाया। CBI और ED का इस्तेमाल करके हिंदुस्तान के उस एयरपोर्ट को अडाणी जी के हवाले कर दिया। रिजल्ट आया कि आज अडाणी जी हिंदुस्तान के 24% एयरपोर्ट ले गए। हिंदुस्तान की सरकार और प्रधानमंत्री ने ये सुविधा दी। आपने देखा कि एयरपोर्ट बिजनेस में 30% मार्केट शेयर अडाणी जी का है।

डिफेंस में अडाणी जी का जीरो एक्सपीरियंस, फिर भी उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिले

इसके बाद राहुल गांधी फॉरेन पॉलिसी के मुद्दे पर आए। उन्होंने कहा कि डिफेंस में अडाणी जी का जीरो एक्सपीरियंस था। उन्होंने कहा हिंदुस्तान में एलबिट कंपनी के साथ अडानी जी ड्रोन बनाते हैं। भारतीय सेनाओं के लिए यह काम अडानी जी कर रहे हैं। अडानी जी ने यह काम पहले कभी नहीं किया लेकिन प्रधानमंत्री इजराइल जाते हैं और फिर अडाणी जी को कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है। इनके पास डिफेंस की 4 कंपनियां हैं। अडाणी को जादू से मेंटेनेंस का कॉन्ट्रैक्ट, इजराइली ड्रोन और छोटे हथियारों का कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है। उसमें पेगासस भी है। हिंदुस्तान-इजराइल का डिफेंस बिजनेस 90% अडाणी जी ले गए। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि यह है पीएम मोदी की फॉरेन पॉलिसी।

केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाते हैं और इधर अडानी को SBI से बड़ा लोन मिल जाता है। इसके बाद पीएम बांग्लादेश दौरे पर जाते हैं और 1500 मेगावॉट बिजली का प्रोजेक्ट अडानी को मिल जाता है। उन्होंने आगे कहा कि जून 2020 में चेयरमैन ऑफ श्रीलंका अपने संसद को बताते हैं कि राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा कि भारत के पीएम ने कहा है कि एक प्रोजेक्ट अडानी को देना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं