Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : रॉयल्स के चेतन सकारिया ने किया पहले ही मैच में कमाल, तीन माह पूर्व भाई ने की थी आत्महत्या

इस खेल में एक नया उभरता हुआ सितारा दिखा रॉयल्स का तेज गेंदबाज चेतन सकारिया जिसने कल आईपीएल में डेब्यू किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 1:03:48

IPL 2021 : रॉयल्स के चेतन सकारिया ने किया पहले ही मैच में कमाल, तीन माह पूर्व भाई ने की थी आत्महत्या

बीते दिन हुआ मैच भले ही पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया हो लेकिन राजस्थान की टीम ने भी सभी के दिलों पर अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी हैं। इस खेल में एक नया उभरता हुआ सितारा दिखा रॉयल्स का तेज गेंदबाज चेतन सकारिया जिसने कल आईपीएल में डेब्यू किया। टीम की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए सकारिया ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और तीन बड़े विकेट अपने खाते में जोड़े। उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में मयंक अग्रवाल का विकेट चटकाकर पहली सफलता हासिल की। इसके बाद पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल और रिचर्डसन को चलता किया।
सकारिया ने चार ओवर में कुल 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी इकनॉमी 7.75 रही। गेंजबाजी के साथ उन्होंने बेहतरीन फील्डिंग भी की और निकोलस पूरन का शानदार कैच भी पकड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वे आईपीएल-2020 यूएई में बतौर नेट गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ वहां गए थे। अपनी गेंदबाजी से उन्होंने बैंगलोर के कोचिंग स्टाफ साइम कैटिच और माइक हेसन को काफी प्रभावित किया था।

लेकिन, यहां तक पहुंचने का सकारिया का सफर बेहद कठिन था। शुरुआत से ही चेतन और उनके परिवार ने आर्थिक तंगी देखी, लेकिन चेतन ने अपने सपनों में किसी चीज को रुकावट नहीं बनने दिया। चेतन का कहना है कि अब जब उन्हें पैसे मिलेंगे, तो किसी अच्छी कॉलोनी में घर खरीदेंगे। भले ही चेतन ने अब तक काफी दुख देखे, लेकिन अब वो दुनिया को अपनी गेंदबाजी का दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टेंपो चालक थे चेतन के पिता, घर में नहीं था टीवी

चेतन के पिता गुजरात के वरतेज में एक टेंपो चालक थे। हालांकि, दो साल पहले उन्होंने ये काम छोड़ दिया था। यही नहीं, आपको जानकर हैरान होगी कि चेतन के घर में पांच साल पहले तक टेलीविजन तक नहीं था, जिसकी वजह से चेतन मैच देखने के लिए अपने दोस्त के घर जाया करते थे। चेतन के बचपन से लेकर अब तक का संघर्ष सिखाता है कि अगर आप किसी मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो फिर आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं हो सकती।

इसी साल जनवरी में भाई ने कर ली थी आत्महत्या

चेतन के छोटे भाई राहुल ने इसी साल जनवरी महीने में आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त चेतन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे, और उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था। वहीं, जब चेतन घर वापस आए, तब भी उसके कई दिनों बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें इस बारे में बताया था। चेतन कहते हैं कि अगर आज उनके भाई साथ होते तो, उन्हें काफी खुशी होती। चेतन के साथ जो हुआ उसका दर्द वो और उनके घरवालों के अलावा कोई नहीं समझ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका