न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थम नहीं रहा ब्यावर के ब्लैकमेल कांड को लेकर जनता का आक्रोश, आज फिर बंद रहा बिजयनगर, धीमी जाँच गति से असंतोष

राजस्थान के अजमेर जिले के बिजयनगर (ब्यावर) में बहुचर्चित ब्लैकमेल कांड को लेकर जनता का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले की जांच में तेजी लाने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सर्व समाज संघर्ष समिति ने शनिवार को बिजयनगर बंद का आह्वान किया था, जिसे व्यापारियों और आम जनता का व्यापक समर्थन मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 4:36:55

थम नहीं रहा ब्यावर के ब्लैकमेल कांड को लेकर जनता का आक्रोश, आज फिर बंद रहा बिजयनगर, धीमी जाँच गति से असंतोष

राजस्थान के अजमेर जिले के बिजयनगर (ब्यावर) में बहुचर्चित ब्लैकमेल कांड को लेकर जनता का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले की जांच में तेजी लाने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सर्व समाज संघर्ष समिति ने शनिवार को बिजयनगर बंद का आह्वान किया था, जिसे व्यापारियों और आम जनता का व्यापक समर्थन मिला।

बंद के दौरान शहरभर में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। सड़कों पर सर्व समाज संघर्ष समिति के सदस्य प्रदर्शन करते नजर आए। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। DYSP सज्जन सिंह ने पूरी कमान संभाल रखी है। इस दौरान 8 थानों की पुलिस के साथ RAC का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया है।

SIT जांच की धीमी गति

गौरतलब है कि बिजयनगर ब्लैकमेल कांड की जांच पहले SIT को सौंपी गई थी, लेकिन पीड़ित परिवारों और आम जनता का कहना है कि जांच की रफ्तार धीमी है और मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। इसलिए जनता ने इस केस को CBI को सौंपने की मांग की है। इसको लेकर हिंदू संगठनों और सर्व समाज संघर्ष समिति ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर रैली निकाली।

इधर, अजमेर रेंज DIG ओमप्रकाश ने SIT प्रभारी को बदलकर अब जिम्मेदारी प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक अंदासु को सौंपी है। अभिषेक अंदासु IIT बॉम्बे से पास आउट हैं और साइबर क्राइम मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

जानिये बिजयनगर ब्लैकमेल कांड

गौरतलब है कि 15 फरवरी 2024 को बिजयनगर थाने में एक नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। धीरे-धीरे अन्य पीड़ित भी सामने आए, जिससे यह मामला और बड़ा हो गया। रिपोर्ट में बताया गया कि नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए गए। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

वहीं, ये भी बताया गया कि लड़कियों पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और कलमा पढ़ने, रोजा रखने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 5 नाबालिग हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी