न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आधुनिक भारत के निर्माण में पं. नेहरू की भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बीकानेर में जिला प्रशासन, नगर निगम और सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का समापन हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Nov 2022 10:07:18

आधुनिक भारत के निर्माण में पं. नेहरू की भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा

जयपुर, 18 नवंबर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बीकानेर में जिला प्रशासन, नगर निगम और सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का समापन हुआ।

इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने पंडित नेहरु के राजस्थान यात्रा वृतांत से जुड़े चित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पं.जवाहर लाल नेहरू दूरदृष्टा थे। आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से पं. नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिला है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पं. नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे और उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।

बीकानेर से जुड़ी यादें की साझा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 1959 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह के दौरान पं. नेहरू बीकानेर आए थे। उन्होंने बताया कि इस समारोह में वे भी शामिल रहे तथा पंडित नेहरू ने अग्रिम पंक्ति में खड़े लोगों पर पुष्प वर्षा की। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर 14 नवंबर को प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसमें पंडित नेहरू से संबंधित 50 चित्र आमजन के अवलोकनार्थ रखे गए।

इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री मुकेश गुप्ता एवं श्री आनंद जोशी सहित सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट