न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महादेव ऐप का प्रमोटर दुबई में नजरबंद, जल्द ही लाया जाएगा भारत

इस ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के बारे में यह खबर मिल रही है कि वह दुबई में नजरबंद है और भारत सरकार उसे देश लाना चाह रही है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:49:02

महादेव ऐप का प्रमोटर दुबई में नजरबंद, जल्द ही लाया जाएगा भारत

नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप के बारे में यह कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में इसके चलते ही कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी। इस ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के बारे में यह खबर मिल रही है कि वह दुबई में नजरबंद है और भारत सरकार उसे देश लाना चाह रही है। उसे दुबई से दिल्ली लाने का रास्ता भी साफ हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर सौरभ के खिलाफ रेड कॉर्नर जारी किया गया। अब रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर संयुक्त अरब अमीरात ने उसके खिलाफ एक्शन लिया है और उसे दुबई में नजरबंद किया गया है।

सौरभ चंद्राकार को दुबई में जिस घर में नजरबंद किया गया है, वहां बाहर से ताला लगा दिया गया है। यह माना जा रहा था कि सौरभ चकमा देकर कभी भी कहीं और भाग सकता था। भारत सरकार के अनुरोध पर उस पर यूएई के अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए थे। अब यह माना जा रहा है कि जल्द ही उसके भारत को प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

क्या है महादेव ऐप घोटाला?

एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बैंकर के कई बार शिकायत करने के बाद 6 नवंबर 2023 को मुंबई मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस को इस मामले की जांच का आदेश दिया था। प्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 से ऐप के जरिए 15,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में महाराष्ट्र जुआ रोकथाम और आईपीसी के तहत दर्ज एफआईआर की गई थी। उनकी शिकायत के अनुसार इस सिंडिकेट ने क्रिकेट मैचों में हेरफेर करने की कोशिश की है। इस हेरफेर के चलते सौरभ चंद्राकर और उनके सहयोगियों की कमाई हर रोज करोड़ों में होती थी। इस कारोबार के जरिए हर महीने 90 करोड़ की कमाई का दावा किया गया था।

कॉल सेंटर के जरिए चलता था कारोबार

महादेव ऐप का कारोबार भारत के छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के बड़े शहरों में चल रहा था। इस ऐप के करीब 30 कॉल सेंटर खोले गए थे। पूरे भारत में इसके करीब 1200 ब्रांच होने के दावे किए जा रहे हैं। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के दो बेहद करीबी अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी की मदद से हिंदुस्तान में ऐप का कारोबार चलाया जा रहा था। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हर ब्रांच को फ्रेंचाइजी के रूप में बेचते थे। रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर का दाहिना हाथ था और इस काम में उसका पार्टनर भी। इस घोटाले के उजागर होते ही बॉलीवुड की कई हस्तियों और कई सेलिब्रेटी का नाम सामने आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके