न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में आज से रविवार तक लगेगा कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा कैंप, लगाई जाएगी 37 लाख डोज

राजस्थान में आज से रविवार तक कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा कैंप लगाया जा रहा हैं जिसमें 37 लाख डोज लगाई जाएगी। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने समुचित व्यवस्था की हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 11:47:10

राजस्थान में आज से रविवार तक लगेगा कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा कैंप, लगाई जाएगी 37 लाख डोज

कोरोना का दौर जारी हैं जहां तीसरी लहर की आशंका के बीच वैक्सीनेशन में तेजी के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में राजस्थान में आज से रविवार तक कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा कैंप लगाया जा रहा हैं जिसमें 37 लाख डोज लगाई जाएगी। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने समुचित व्यवस्था की हैं। सेंटर्स की संख्या वर्तमान में करीब 4 हजार है, जिसे दो गुना बढ़ाकर 8 हजार के करीब करने की तैयारी है। ये अभियान रविवार 10 अक्टूबर तक चलेगा। राजस्थान में वैक्सीनेशन का इस तरह का मेगा कैंप पहले भी लगाया जा चुका है। पिछले महीने 17 सितंबर को लगे एक दिन के कैंप में 14.99 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। इनमें 8.05 लाख लोग तो ऐसे थे, जिन्होंने वैक्सीन की पहली ही डोज लगवाई थी।

स्वास्थ्य निदेशालय राजस्थान में परियोजना निदेशक टीकाकरण डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि इस वक्त हमारे पर 30 लाख से ज्यादा वैक्सीन का स्टॉक है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में जब से वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हुआ है तब से अब तक 4.10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की करीब 5.76 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 1.66 करोड़ लोग डबल डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शुक्रवार से रविवार तक ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर संचालित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सके।

राजस्थान में 60 साल या उससे ज्यादा के एज ग्रुप के सभी लाभार्थियों को पहली डोज का सर्किल पूरा हो गया है। केन्द्र सरकार के डेटा के मुताबिक राज्य में इस एज ग्रुप के कुल 68 लाख 33 हजार लोग है, लेकिन अब तक 69 लाख 89 हजार से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जो केन्द्र सरकार के डेटा के लक्ष्य से 2.3 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा 45 वर्ष से 59 एज ग्रुप के 91 लाख 96 हजार 516 (87.4 प्रतिशत) लोगों को पहली डोज और 18 से 44 एज ग्रुप के 2 करोड़ 33 लाख 48,446 (68.4 प्रतिशत) लोगों को अब तक वैक्सीन की सिंगल डोज लगाई जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट