न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: नागा साधु बनने की 3 स्टेज, खींची जाती है जननांग की नस, अखाड़े वाले घर जाकर करते हैं पड़ताल

13 अखाड़ों में सबसे बड़ा जूना अखाड़ा है, जिसके लगभग 5 लाख नागा साधु और महामंडलेश्वर संन्यासी हैं। इस बार महाकुंभ में 13 में से सात अखाड़ाें में 20 से 25 हजार नागा साधु बनाए जाने हैं। नागा साधुओं को सनातन धर्म का रक्षक कहा जाता है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 3:30:49

महाकुंभ: नागा साधु बनने की 3 स्टेज, खींची जाती है जननांग की नस, अखाड़े वाले घर जाकर करते हैं पड़ताल

प्रयागराज महाकुंभ में शनिवार को एक साथ 5000 नागा साधु बन रहे हैं। सभी जूना अखाड़े के हैं। नागा साधु बनने वाले साधकों ने संगम घाट पर अपना और अपनी सात पीढ़ियों का पिंडदान किया। इसी के साथ उनकी नागा साधु बनने से पहले दूसरी स्टेज अवधूत बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संगम पर साधकों ने 17 पिंड बनाएं, जिनमें से 16 उनकी सात पीढ़ियों के थे और एक उनका स्वयं का था। 19 जनवरी की सुबह जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज मंत्र देंगे। इस बीच उनकी कठिन साधना चलती रहेगी। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को तड़के सभी को नागा साधु बनाया जाएगा।

13 अखाड़ों में सबसे बड़ा जूना अखाड़ा है, जिसके लगभग 5 लाख नागा साधु और महामंडलेश्वर संन्यासी हैं। इस बार महाकुंभ में 13 में से सात अखाड़ाें में 20 से 25 हजार नागा साधु बनाए जाने हैं। नागा साधुओं को सनातन धर्म का रक्षक कहा जाता है। आमतौर पर नागा बनने की उम्र 17 से 19 साल होती है। इसके तीन स्टेज हैं- महापुरुष, अवधूत और दिगंबर, लेकिन इससे पहले एक प्री-स्टेज यानी परख अवधि होती है। जो भी नागा साधु बनने के लिए अखाड़े में आवेदन देता है, उसे पहले लौटा दिया जाता है। फिर भी वो नहीं मानता, तब अखाड़ा उसकी पूरी पड़ताल करता है। अखाड़े वाले उम्मीदवार के घर जाते हैं। घर वालों को बताते हैं कि आपका बेटा नागा बनना चाहता है। घरवाले मान जाते हैं तो उम्मीदवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड देखा जाता है।

prayagraj maha kumbh,naga sadhu sangam,kumbh mela 2025,prayagraj spiritual event,maha kumbh naga sadhus,triveni sangam prayagraj,naga sadhu rituals,maha kumbh prayagraj

पहली स्टेज- महापुरुष : गुरु प्रेम कटारी से शिष्य की चोटी काटते हैं

परख अवधि में सफल होने वाले साधक को पहले संसारी जीवन में लौटने की सलाह दी जाती है। यदि वह फिर भी लौटने से इनकार करता है, तो उसे संन्यास जीवन की प्रतिज्ञा दिलाई जाती है। इसके बाद साधक को 'महापुरुष' घोषित किया जाता है और पंच संस्कार संपन्न किए जाते हैं। पंच संस्कार में शिव, विष्णु, शक्ति, सूर्य और गणेश को गुरु रूप में स्वीकार करना अनिवार्य होता है। इस दीक्षा के दौरान अखाड़े की ओर से साधक को नारियल, भगवा वस्त्र, जनेऊ, रुद्राक्ष, भभूत और नागाओं के प्रतीकात्मक आभूषण प्रदान किए जाते हैं। फिर गुरु अपनी प्रेम कटारी से शिष्य की चोटी काटते हैं, जो सांसारिक जीवन के त्याग का प्रतीक है। इस अवसर पर अखाड़े में शीरा और धनिया बांटने की परंपरा है।

दूसरा चरण - अवधूत: जीते जी खुद का पिंडदान, 108 डुबकियां अनिवार्य

महापुरुष से अवधूत बनने की प्रक्रिया भोर में लगभग चार बजे शुरू होती है। साधक को नित्य कर्म और साधना के पश्चात गुरु के साथ नदी तट पर ले जाया जाता है। वहां उसके शरीर के सभी बाल हटा दिए जाते हैं, जिससे वह नवजात शिशु जैसा प्रतीत हो। नदी में स्नान के बाद वह अपनी पुरानी लंगोटी त्याग कर नई लंगोटी धारण करता है। इसके पश्चात गुरु उसे जनेऊ पहनाते हैं और दंड, कमंडल एवं भभूत प्रदान करते हैं। साधक को 17 पिंडदान करना होता है, जिसमें 16 उसके पूर्वजों के लिए और 17वां स्वयं के लिए होता है। इस पिंडदान के साथ वह सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर अखाड़े में नए जीवन के रूप में लौटता है। इसके बाद आधी रात को "विरजा" या "विजया यज्ञ" संपन्न किया जाता है। यज्ञ से पहले गुरु एक बार फिर साधक से पूछते हैं कि क्या वह सांसारिक जीवन में लौटना चाहता है। जब साधक इनकार करता है, तो गुरु उसे यज्ञ के उपरांत गुरुमंत्र प्रदान करते हैं। उसे धर्म ध्वजा के नीचे बैठाकर "ऊं नम: शिवाय" का जाप कराया जाता है।

अगले दिन सुबह चार बजे साधक को पुनः गंगा तट पर ले जाया जाता है। वहां 108 डुबकियां लगवाई जाती हैं, जो उसकी शुद्धि और नई पहचान का प्रतीक है। अंततः साधक दंड और कमंडल का त्याग करता है और अवधूत संन्यासी के रूप में स्वीकार कर लिया जाता है। इस 24 घंटे की कठिन प्रक्रिया के दौरान साधक को उपवास रखना अनिवार्य होता है।

prayagraj maha kumbh,naga sadhu sangam,kumbh mela 2025,prayagraj spiritual event,maha kumbh naga sadhus,triveni sangam prayagraj,naga sadhu rituals,maha kumbh prayagraj

तीसरा चरण - दिगंबर: जननांग की नस खींची जाती, कुंभ के शाही स्नान के बाद बनते हैं नागा

'भारत में महाकुंभ' किताब के अनुसार, अवधूत बनने के बाद साधक को दिगंबर दीक्षा लेनी होती है, जो सबसे कठिन और गंभीर संस्कारों में से एक है। यह दीक्षा शाही स्नान से ठीक एक दिन पहले संपन्न की जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान केवल कुछ गिने-चुने वरिष्ठ साधु ही मौजूद रहते हैं।

साधक को अखाड़े की धर्म ध्वजा के नीचे 24 घंटे तक बिना भोजन और जल के व्रत करना अनिवार्य होता है। इसके बाद तंगतोड़ संस्कार प्रारंभ होता है। इस संस्कार में सुबह तीन बजे अखाड़े के भाले के सामने अग्नि प्रज्वलित की जाती है और साधक के सिर पर पवित्र जल का छिड़काव किया जाता है।

इस प्रक्रिया का सबसे कठोर चरण तब होता है जब साधक के जननांग की एक नस खींची जाती है, जिससे वह नपुंसक हो जाता है। यह उसकी सांसारिक इच्छाओं से मुक्ति का प्रतीक है। इस कठिन संस्कार के बाद, सभी साधु शाही स्नान के लिए पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं। डुबकी के साथ ही साधक नागा साधु के रूप में प्रतिष्ठित हो जाता है।

कुंभ मेलों में नागा साधुओं को स्थान के आधार पर भिन्न नाम दिए जाते हैं:

प्रयाग में इन्हें नागा कहा जाता है।
उज्जैन में ये खूनी नागा कहलाते हैं।
हरिद्वार में इन्हें बर्फानी नागा कहा जाता है।
नासिक में इनका नाम खिचड़िया नागा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल