न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ी, अदालत ने 6 जून तक SIT की हिरासत में भेजा

जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार 31 मई को कर्नाटक की एक अदालत ने अश्लील वीडियो मामले में चल रही जांच के सिलसिले में छह दिन यानी छह जून के लिए एसआईटी की हिरासत में भेज दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 12:29:53

प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ी, अदालत ने 6 जून तक SIT की हिरासत में भेजा

बेंगलूरू। जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार 31 मई को कर्नाटक की एक अदालत ने अश्लील वीडियो मामले में चल रही जांच के सिलसिले में छह दिन यानी छह जून के लिए एसआईटी की हिरासत में भेज दिया।

केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रेवन्ना को बेंगलुरु के सीआईडी कार्यालय लाया गया। उनके घर में काम करने वाली एक महिला की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोपों की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रही है। वह राजनयिक पासपोर्ट पर देश छोड़ने के करीब एक महीने बाद बर्लिन, जर्मनी से भारत वापस आए और आज सुबह विमान से उतरते ही उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया।

रेवन्ना अधिकारियों के समन से बचते रहे और करीब एक महीने तक देश से बाहर रहे। 33 साल के प्रज्वल रेवन्ना जेडीएस सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कर्नाटक की हासन सीट से रेवन्ना भाजपा-जेडीएस गठबंधन के उम्मीदवार भी हैं। एसआईटी ने एक मैसेज भेजकर प्रज्वल के खिलाफ वारंट को तामील करने के लिए एक महिला पुलिस दल को तैनात किया। एसआईटी के सूत्रों ने बताया कि म्यूनिख से विमान से उतरने के तुरंत बाद, खाकी वर्दी में महिलाओं ने उनका स्वागत किया।

इससे पहले, एसआईटी ने मामले के सिलसिले में दो प्रमुख संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान नवीन गौड़ा और चेतन के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि संदिग्धों को अग्रिम जमानत लेने के लिए हाई कोर्ट में पेश होने के दौरान गिरफ्तार किया गया। चेतन गौड़ा और नवीन गौड़ा पर आरोप है कि उन्होंने रेवन्ना के महिलाओं के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के वीडियो वाले पेन ड्राइव बांटे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती