Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम में करे निवेश, मिलेगा अच्छा रिटर्न

आयकर में सेक्शन 80C के तहत इसमें 1.5 लाख रुपये के प्रति वर्ष के निवेश पर टैक्स छूट मिलता है। ऐसे में आप इन योजनाओं का फायदा उठा ले सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Mar 2021 9:27:38

पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम में करे निवेश, मिलेगा अच्छा रिटर्न

सभी चाहते हैं कि उनका पैसा जल्द से जल्द दोगुना हो जाए, लेकिन साथ ही इच्छा रहती है कि जमा किए गए पैसे की पूरी सुरक्षा भी रहे। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की कई छोटी बचत योजनाएं है जिनमें निवेश करने से न सिर्फ सरकारी गारंटी मिलती है बल्कि, अच्छे रिटर्न के साथ टैक्स में छूट भी मिलती है। आयकर में सेक्शन 80C के तहत इसमें 1.5 लाख रुपये के प्रति वर्ष के निवेश पर टैक्स छूट मिलता है। ऐसे में आप इन योजनाओं का फायदा उठा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन स्कीमों के बारे में कुछ खास बातें...
किसान विकास पत्र (KVP)

किसान विकास पत्र भारत सरकार की एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जहां एक तय अवधि में आपका पैसा दोगुना हो जाता है। किसान विकास पत्र देश के किसी भी डाकघर में जाकर खरीद सकते हैं। इसका मेच्योरिटी पीरियड अभी 124 महीने है। इसमें न्यूनतम निवेश 1000 रुपए का होता है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। पोस्ट ऑफिस स्कीम्स पर सरकारी गारंटी मिलती है, यानी इसमें रिस्क बिल्कुल नहीं है। किसान विकास पत्र पर पर आपको 6.9% का सालाना कंपाउंड ब्याज मिलता है। किसान विकास पत्र (KVP) में सर्टिफिकेट के रूप में निवेश होता है। 1000 रुपए, 5000 रुपए, 10,000 रुपए और 50,000 रुपए तक के सर्टिफिकेट हैं, जिन्हें खरीदा जा सकता है। इस स्कीम की शुरुआत 1988 में हुई थी, तब इसका मकसद था किसानों के निवेश को दोगुना करना, लेकिन अब इसे सभी के लिए खोल दिया गया है। अब ये कह सकते हैं कि किसान विकास पत्र का फिलहाल किसानों से कोई लेना देना नहीं है। पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट नाम से भी एक योजना होती है, जिसकी मैच्योरिटी 5 साल के लिए होती है। इस योजना में न्यूनतम 200 रुपये से निवेश करना शुरू कर सकते हैं। इस योजना के लिए पहले ​3 साल के लिए 5.5% की दर से ब्याज मिलता है। वहीं, पांचवें साल में इसपर 6.7% की दर से ब्याज मिलती है। इसपर मिलने वाला ब्याज सालाना तौर पर मिलता है। लेकिन, इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि इस योजना के तहत तिमाही आधार पर ब्याज मिलता है। इस योजना पर मिलने वाले ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में न केवल अच्छा रिटर्न मिलता है, बल्कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स की बचत भी होती है। इस सेक्शन के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की राशि पर टैक्स कटौती का फायदा उठाया जा सकता है। इनकम टैक्स निकालते वक्त सेक्शन 80C के तहत एक टैक्सपेयर को डिडक्शन यानी कटौती का फायदा मिलता है, जिसे वह खर्चों के तौर पर अपनी इनकम में से घटा सकते हैं, ताकि उन्हें कम राशि पर टैक्स देना पड़े। इस स्कीम पर आपको 6.8% की दर से ब्याज मिलता है, जिसकी गणना सालाना आधार पर होती है। लेकिन, इस पर मिलने वाले ब्याज की राशि स्कीम के मैच्योरिटी पर मिलती है। पोस्ट ऑफिस की बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप 1000 रुपये से स्कीम खुलवाते हैं तो अगले 5 साल बाद आपको 1389.49 रुपये मिलेंगे। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में कम से कम 1000 रुपये का निवेश जरूरी है, जो 100 रुपये के मल्टीपल में करना होगा। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस स्कीम के तहत ब्याज सालाना जमा किया जाता है लेकिन भुगतान मेच्योरिटी पर ही किया जाता है, जिसमें TDS की कटौती नहीं होती है।
सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट (SCSS)

पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office Senior Citizen Saving Scheme) स्कीम है। मौजूदा समय में इस योजना पर 7.4% की दर से ब्याज मिल रहा है। इस पर मिलने वाला ब्याज तिमाही दर तिमाही आधार पर अकांउट में क्रेडिट किया जाता है। इस योजना की भी खास बात है कि इसपर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। अगर सीनियर सिटीजंस स्कीम में आप एक मुश्त 10 लाख रुपये निवेश करते हैं तो सालाना 7.4% (कंपाउंडिंग) की ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद यानी मेच्योरिटी पर कुल रकम 14,28,964 रुपये होगी यानी 14 लाख रुपये से ज्यादा। यहां आपको ब्याज के रूप में 4,28,964 रुपये का फायदा हो रहा है। इस स्कीम में 1000 रुपये के मल्टीपल में डिपॉजिट किया जा सकता है। साथ ही इसमें 15 लाख रुपये से ज्यादा अमाउंट नहीं रह सकता है। इसमें एक बार में ही निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)

अगर आप कम जोखिम के साथ निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। मंथली इनकम स्कीम में आपको 6.6% की दर से ब्याज मिलेगा। ब्याज की रकम हर माह आपके बचत खाते में डाली जाती है। मंथली इनकम ​स्कीम (MIS) की अवधि स्कीम 5 साल की है, जिसे आगे भी 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। डाकघर की स्कीम होने के नाते यह पूरी तरह से रिस्क फ्री होती है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में सिंगल और ज्वॉइंट दोनों तरह के अकाउंट खोलने की सुविधा है। सिंगल अ​काउंट के जरिए अधिकतम 4.5 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है। वहीं ज्वॉइंट अकाउंट है तो अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 एडल्ट भी हो सकते हैं। लेकिन अधिकतम 9 लाख की ही लिमिट ​है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका