न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : नाबालिग ने पहले घंटों देखी पोर्न फिर 10 साल की बच्ची के साथ किया रेप, घोंटा गला हुई मौत

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के बेमेतरा में पुलिस ने 17 वर्षीय युवक को रेप और मर्डर के आरोप हिरासत में लिया है। युवक ने रेप की वारदात को अंजाम देने से पहले घंटों पोर्न देखी और फिर पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया और उसका गला घोंट कर मार डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Nov 2022 11:23:02

छत्तीसगढ़ : नाबालिग ने पहले घंटों देखी पोर्न फिर 10 साल की बच्ची के साथ किया रेप, घोंटा गला हुई मौत

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के बेमेतरा में पुलिस ने 17 वर्षीय युवक को रेप और मर्डर के आरोप हिरासत में लिया है। युवक ने रेप की वारदात को अंजाम देने से पहले घंटों पोर्न देखी और फिर पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया और उसका गला घोंट कर मार डाला। युवक ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे। आरोपी छत के रास्ते उसके घर में घुस गया था। जांचकर्ताओं ने कहा कहा कि बच्ची की हत्या के बाद उसे बांस में लटका दिया। इससे वह रेप की घटना को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश कर रहा था। हालाकि, पुलिस ने तुरंत उसकी चाल को भांप लिया क्योंकि छोटी बच्ची गांठ बांधने के लिए इतनी ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकती थी। यह घटना 26 नवंबर को रायपुर से 90 किमी दूर एक गांव में घटी है। आरोपी किशोर को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसे दुर्ग जिले के एक रिमांड होम में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, माता-पिता को जब इस भयानक घटना के बारे में पता चला तो वह काम से वापस लौटकर आए। सदमे में परिवार ने स्थानीय पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट था कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया है। साथ ही उसका वीडियो बनाया गया था। शुरुआत में इस मामले की जांच एक अंधे केस के रूप में हुई क्योंकि तत्काल कोई संदिग्ध नहीं था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने स्थानीय निवासियों से पूछताछ शुरू की, जिनमें से कई ने पड़ोस में एक 17 वर्षीय लड़के की ओर इशारा करना शुरू किया। पुलिस ने कहा कि उसे जब पूछताछ के लिए लाया गया तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने अपने बयान में स्वीकार किया है कि बच्ची से रेप के बाद उसने मारने का प्लान बनाया था। उसके डर था कि पीड़िता ने उसका नाम पुलिस को कहीं बता न दे। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपने ही डंडे से उसका गला घोंटने और फिर उसके साथ शव को लटकाने की बात स्वीकार की है। अपने बयान में किशोर ने कहा था कि वह पोर्न का आदी है। रेप और मर्डर से पहले उसने यह देखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब