न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जनसंख्या में संतुलन बनाने के लिए हिंदू पैदा करें 3 बच्चे, मंदिरों से हटे सरकार का नियंत्रण!, VHP की महाकुंभ बैठक में बड़े फैसले

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक शुक्रवार (24 जनवरी, 2025) को महाकुंभ मेला परिसर में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के प्रमुख संतों ने भाग लिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 8:14:22

जनसंख्या में संतुलन बनाने के लिए हिंदू पैदा करें 3 बच्चे, मंदिरों से हटे सरकार का नियंत्रण!, VHP की महाकुंभ बैठक में बड़े फैसले

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक शुक्रवार (24 जनवरी, 2025) को महाकुंभ मेला परिसर में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के प्रमुख संतों ने भाग लिया। बैठक के बाद संतों ने बताया कि केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने विश्वभर के हिंदू समाज की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आवश्यकताओं, चुनौतियों और संकटों पर चर्चा करते हुए समाज को दिशा देने का कार्य किया है।

VHP की बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का अभियान

बैठक में हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने का जागरण अभियान शुरू करने की घोषणा की गई। यह अभियान आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से पहले ही प्रारंभ हो चुका है। संतों ने कहा कि मंदिरों का प्रबंधन आस्था रखने वाले भक्तों को सौंपा जाए और सरकारी नियंत्रण स्थापित करने वाले कानून समाप्त किए जाएं।

जनसंख्या संतुलन बनाए रखने की अपील

संतों ने समाज में घटती जन्म दर और जनसंख्या असंतुलन पर चिंता व्यक्त की। मार्गदर्शन मंडल ने हिंदू परिवारों से कम से कम 3 बच्चे पैदा करने का आह्वान किया ताकि जनसंख्या में संतुलन बना रहे।

वक्फ बोर्ड के अधिकारों पर नियंत्रण का समर्थन

वक्फ बोर्ड के निरंकुश और असीमित अधिकारों पर नियंत्रण के लिए कानून में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया। संतों ने कहा कि इस तरह का कानून जल्द पारित होना चाहिए।

अयोध्या, मथुरा, और काशी मंदिरों के लिए प्रयास जारी रखने का संकल्प

मार्गदर्शक मंडल ने दोहराया कि 1984 की धर्म संसद से लेकर अब तक अयोध्या, मथुरा और काशी के मंदिरों की प्राप्ति के लिए संत समाज, हिंदू समाज, वीएचपी और संघ निरंतर कार्य करते रहेंगे।

सामाजिक और सांस्कृतिक पहल

संतों ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से हिंदू संस्कारों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय चरित्र के विकास के लिए समाज से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से आचार्य अवधेशानंद गिरि, अध्यक्षता कर रहे आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा सहित कई अन्य गणमान्य संत और नेता उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल