Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ-अक्षय सहित इन सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, पद्मभूषण मिलने पर इन्होंने जताया आभार

देश में आज रविवार (26 जनवरी) को पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर कोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Jan 2025 1:55:23

2 News : अमिताभ-अक्षय सहित इन सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, पद्मभूषण मिलने पर इन्होंने जताया आभार

देश में आज रविवार (26 जनवरी) को पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा दिख रहा है। बॉलीवुड पर भी इसकी छाप दिख रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से हस्तियां लोगों को शुभकामनाएं दे रही हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्स (ट्विटर) पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “गणतंत्र दिवस की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” अभिनेता अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, “स्वतंत्रता न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है। हम कल के बलिदानों के कारण आज स्वतंत्र हैं।

आइए अपने कार्यों से इस स्वतंत्रता का सम्मान करें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।” अक्षय ने इंस्टाग्राम पर भी एक खूबसूरत पोस्ट की है। एक्टर ने अपनी स्टोरी पर तिरंगे के साथ 'हैप्पी रिपब्लिक डे' लिखकर पोस्ट किया है। इसके पीछे 'मैं तेरी मिट्टी बुलाए' गाना सुनाई दे रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। एक्टर की पोस्ट के पीछे एक देशभक्ति गाना भी सुनाई दे रहा है।

सुनील शेट्टी ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारा संविधान : वह बंधन जो हमें एकजुट करता है, वह ताकत जो हमें अजेय बनाती है। सभी को गौरवपूर्ण और शानदार गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।” अनुपम खेर ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई पूरे देश को दी। साउथ स्टार मोहनलाल ने देश के ऐतिहासिक पर्व पर सभी को बधाई दी।

एक्ट्रेस व मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने एक वीडियो शेयर कर कहा, “गणतंत्र दिवस के इस महान अवसर पर मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर सैनिकों को नमन करती हूं। जिन्होंने देश को आजाद कराने, सशक्त बनाने और उसकी रक्षा करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जय हिंद, जय भारत।” माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर ने भी फैंस को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें भारत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है क्योंकि 1950 में इसी दिन इसका संविधान लागू हुआ था।
amitabh bachchan,actor amitabh bachchan,Akshay Kumar,suniel shetty,madhuri dixit,Hema Malini,anupam kher,shekhar kapur,padma vibhushan शेखर कपूर ने लिखा, उम्मीद है कि यह पुरस्कार मुझे उस इंडस्ट्री की सेवा करने...

भारत सरकार ने शनिवार (25 जनवरी) को विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले नागरिकों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की। इस सूची में निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर (79) का भी नाम शामिल है। शेखर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर केंद्र सरकार के साथ ही फैंस का आभार जताया। शेखर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है! मैं बहुत आभारी हूं कि भारत सरकार ने मुझे पद्मभूषण के योग्य माना है। उम्मीद है कि यह पुरस्कार मुझे उस इंडस्ट्री की सेवा करने और उस खूबसूरत राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा जिसका मैं हिस्सा हूं।

मैं बहुत भाग्यशाली हूं। हमारे फिल्म दर्शकों का भी धन्यवाद, मैं इसलिए हूं क्योंकि आप हैं।” शेखर ने साल 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से डायरेक्शन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1987 की ‘मिस्टर इंडिया’ का निर्देशन किया। उन्होंने साल 1994 की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’, 1998 में हॉलीवुड फिल्म ‘एलिजाबेथ’ और फिर 2007 में ‘एलिजाबेथ द गोल्डन एज’ बनाई। साल 2016 में शेखर ने माता अमृतानंदमयी देवी के नाम से प्रसिद्ध अम्मा पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई। बता दें इस वर्ष 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका