न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म का टीजर रिलीज, थलापति विजय की लास्ट फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील

मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स : द बंगाल चैप्टर' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे लंबे समय से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Jan 2025 1:14:23

2 News :  मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म का टीजर रिलीज, थलापति विजय की लास्ट फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील

मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स : द बंगाल चैप्टर' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ इतिहास और समाज के संवेदनशील पहलुओं को उजागर किया जाएगा। आज रविवार (26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस के मौके पर मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया। इससे मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक सामने आ गया। वे दमदार और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं। वे एक सुनसान कॉरिडोर में जलती हुई जीभ के साथ भारतीय संविधान का पाठ करते हुए दिख रहे हैं।

उनका लुक काफी टफ है। सफेद दाढ़ी के साथ चेहरे पर झुर्रियां और पूरे जोश के साथ वे एक्साइटमेंट क्रिएट करते दिखे। विवेक ने टीजर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,“प्रस्तुत है ‘द दिल्ली फाइल्स : द बंगाल चैप्टर’ के निर्माताओं की ओर से भारत के संविधान को सम्मान। इस स्वतंत्रता दिवस पर एक महाकाव्य अनकही कहानी का गवाह बनें। दुनियाभर में रिलीज होगी।”

फिल्म भारत के इतिहास, राजनीति और समाज पर जरूरी सवाल उठाएगी। यह बंगाल त्रासदी पर आधारित है, जो हमारे इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है जिसे ज्यादा लोग नहीं जानते। फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। फिल्म में मिथुन के साथ अनुपम खेर, गोविंद नामदेव, पुनीत इस्सर, बब्बू मान और पालोमी घोष भी अहम भूमिका में हैं। गौरतलब है कि 74 वर्षीय मिथुन को पिछले साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।

थलापति विजय की अंतिम मूवी का टाइटल है ‘जना नयागन’

साउथ इंडियन सुपरस्टार थलापति विजय को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी है। उनकी लोकप्रियता का आलम देखते ही बनता है। वे जल्द ही फिल्मों से संन्यास से लेकर राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं। पिछले साल विजय ने यह घोषणा की थी। अब वे सिर्फ एक फिल्म में नजर आएंगे। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इस बीच विजय ने अपने चाहने वालों को खुश करने के लिए आज रविवार (26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी लास्ट फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया।

उन्होंने लुक के साथ फिल्म का टाइटल भी शेयर किया है। फिल्म का टाइटल ‘जना नयागन’ है। हालांकि फिल्म के पहले पोस्टर के साथ रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि मूवी कब रिलीज होगी। सूत्रों की मानें तो फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में पहुंच सकती है।

टाइटल और फर्स्ट लुक से साफ पता चला रहा है कि यह फिल्म पॉलिटिक्स से जुड़ी होगी क्योंकि पोस्टर पर लिखा है, “द टॉर्च बियरर ऑफ डेमोक्रेसी।” बता दें इस फिल्म के बाद विजय फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहकर अपने पॉलिटिकल करिअर पर ध्यान देंगे। उनके राजनीतिक दल का नाम है, तमिलगा वैत्री कझगम।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा