Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करौली : थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई कांस्टेबल की पत्थर मारकर हत्या, गया था लॉकडाउन में दुकान बंद कराने

कांस्टेबल लॉकडाउन के दौरान खुली दुकान को बंद कराने गया था और दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 6:21:48

करौली : थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई कांस्टेबल की पत्थर मारकर हत्या, गया था लॉकडाउन में दुकान बंद कराने

करौली के मंडरायल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां थाने से 500 मीटर दूरी पर कांस्टेबल की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। कांस्टेबल लॉकडाउन के दौरान खुली दुकान को बंद कराने गया था और दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मी की पत्थर से मारकर हत्या कर देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। वारदात थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई। वारदात के वक्त वहां एक पुलिसकर्मी के अलावा चार-पांच लोग थे। हमले के वक्त ज्यादातर लोग तमाशबीन बनकर ही खड़े रहे। लोगों ने पुलिसकर्मी को बचाने का प्रयास नहीं किया।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा मौके पर पहुंचे। कच्छावा ने कहा कि प्रथम दृष्टा में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी फिलहाल एक व्यक्ति का नाम सामने आया है। शायद पुरानी रंजिश भी हो सकती है, लेकिन जब तक पूरी जांच नहीं हो पाएगी तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके बाद सोमवार सुबह मृतक पुलिसकर्मी का पोस्टमार्टम करवाया गया। गुरुवार रात सब्जी मंडी मंडरायल थाने पर फोन से किसी ने सूचना दी कि सब्जी मंडी के पास एक दुकान खुली हुई है। वहां पर भीड़ लगी है। इस सूचना पर थाने से कांस्टेबल गोकलेश शर्मा निवासी भरतपुर व उसके साथ एक और पुलिसकर्मी किराने की दुकान को बंद कराने के लिए बाजार में पहुंचे। वहां दुकान पर पहले से ही घात लगाकर बैठे एक बदमाश ने कांस्टेबल गोकुलेश शर्मा के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। उसके साथी पुलिसकर्मी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बदमाश गोलकेश पर हमला कर चुका था। पुलिसकर्मी व बदमाश की रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है इसी के कारण उसने सिर पर पत्थर से हमला करके हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका