न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: PM Modi सैनिकों संग मनाएंगे दीपावली, जवानों के साथ बांटेंगे खुशियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली का त्योहार जम्मू-कश्मीर में सरहदों की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री दीपावली पर जम्मू संभाग के राजौरी जिले के नौशहरा आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 5:23:56

जम्मू-कश्मीर: PM Modi सैनिकों संग मनाएंगे दीपावली, जवानों के साथ बांटेंगे खुशियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली का त्योहार जम्मू-कश्मीर में सरहदों की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री दीपावली पर जम्मू संभाग के राजौरी जिले के नौशहरा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री दीपावली पर नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली नौशहरा ब्रिगेड में आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंधों को कड़ा कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राजौरी में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा संभालने के साथ देशविरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम बना रहे सेना के जवानों का हौसला सातवें आसमान पर है। पिछले 4 महीने में 14 सैनिकों ने शहादत दी है। इन हालात में प्रधानमंत्री जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए अहम होगा। पीएम के दौरे के दौरान सेना के उत्तरी कमान के सभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी नौशहरा में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार दौरे को सुरक्षित बनाने को कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नौशहरा में डेरा डाल लिया है। अलबत्ता पीएम के दौरे की सेना ने अभी तक अधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की है।

इस समय जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति कायम करने के लिए सेना की ओर से बड़े पैमाने पर मुहिम चलाई जा रही है। राजौरी से सटे पुंछ जिले के बाटाधुलियां जंगलों में 11 अक्टूबर को आतंकवादियों के खिलाफ सेना ने बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया था। इस दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ाें में सेना के 9 जवान शहीद हाे चुके हैं। सैनिक बुलंद हौसले के साथ क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए जान हथेली पर लेकर लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन सालों में दूसरी बार दीपावली के त्याेहार मनाने के लिए राजौरी आ रहे हैं। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35-ए हटने के बाद पहली बार वर्ष 2019 में यह त्योहार मनाने के लिए राजौरी आए थे। उन्होंने राजौरी में सेना के डिव मुख्यालय में आयोजित किए एक कार्यक्रम में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा के सुरक्षा हालात के बारे में भी जानकारी ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत