न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: PM मोदी की रैली से पहले जम्मू के ललियाना गांव में ब्लास्ट, ड्रोन के जरिए फेंका गया बम

जम्मू के ललियाना गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां एक खेत में बड़ा धमाका हुआ है। बता दें कि जहां पर ये धमाका हुआ है उससे 12 किलोमीटर की दूरी पर पीएम मोदी आज यही पर रैली करने वाले हैं। पीएम की रैली स्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर हुए धमाके का असर गांव के कई घरों पर पड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Apr 2022 9:02:54

जम्मू-कश्मीर: PM मोदी की रैली से पहले जम्मू के ललियाना गांव में ब्लास्ट, ड्रोन के जरिए फेंका गया बम

जम्मू के ललियाना गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां एक खेत में बड़ा धमाका हुआ है। बता दें कि जहां पर ये धमाका हुआ है उससे 12 किलोमीटर की दूरी पर पीएम मोदी आज यही पर रैली करने वाले हैं। पीएम की रैली स्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर हुए धमाके का असर गांव के कई घरों पर पड़ा है। यहां के कई घरों के शीशे टूट चुके हैं गांव वालों के अनुसार सुबह लगभग 4:00 से लेकर 4:30 के बीच में एक बड़े धमाके की आवाज सुनाई दी। कहा जा रहा है कि ये ड्रोन के जरिए फेंका गया बम हो सकता है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मौके पर सबूत जुटा रही हैं। पूरे इलाके को घेर लिया गया है।

बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर दौरे पर आ रहे हैं। अगस्त 2019 में यहां से आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाटी के दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी जम्मू के सांबा जिले में होने वाले पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेंगे। साथ ही देशभर की ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पंचायत के हजारों प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री का संवाद होगा और देश की जिन भी पंचायतों ने अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम किया होगा, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

बता दे, आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाटी के दौरे पर जा रहे हैं। लिहाजा आतंकियों के बीच खलबली मच गई है। वो लगातार घाटी में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दो दिनों के दौरान सुरक्षाबलों ने वहां 5 आंतकियों को मार गिराया है। घाटी में पिछले तीन दिनों के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। शुक्रवार को बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ करीब 36 घंटों तक चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे। इसके अलावा शनिवार देर रात दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के मिरहामा में भी 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?