Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का लिफाफा खाली है, झूठी घोषणाएं करते हैं, मैं जानती हूं झुंझुनूं ने कितने बेटी या बेटा देश को दिया: प्रियंका गाँधी

राजस्थान के झुंझुनू कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिफाफा खाली है, वह सिर्फ झूठी घोषणाएं करते हैं।BJP ने कहा था कि हम SC, ST, OBC के लिए काम करेंगे, लेकिन जब हम जाति जनगणना की बात करते हैं, तो वह चुप हो जाते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 6:54:29

PM मोदी का लिफाफा खाली है, झूठी घोषणाएं करते हैं, मैं जानती हूं झुंझुनूं ने कितने बेटी या बेटा देश को दिया: प्रियंका गाँधी

झुंझुनूं। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायसट ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सचिन पायलट ने झुंझुनूं जिले के अराड़वता में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। पायलट ने कहा हम सरकार रिपीट के करने कटिबद्ध है। पायलट ने कहा कि यहां से बीजेपी के हराना है। पायलट ने कहा कि हर पीढ़ी का संगम लगातार बढ़ता जा रहा है। यह अच्छे संकेत है। आगामी दिनों में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की कई सभाएं होंगी। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन काले कानून बनाए और किसानों को परेशान किया। भाजपा को झुकना पड़ा। तीन काले कानून वापस लेने पड़े। भाजपा साढ़े चार साल कमरों में बैठी रही और अब यात्राएं निकाल रही है।

आपके बीच युवा नेता है

प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट को लेकर कहा कि आपके बीच युवा नेता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं एक शहीद की बेटी हूं शहीद की पोती हूं। मैं यह जानती हूं कि झुंझुनूं में कितने लोगों ने अपनी बेटी या बेटा देश को दिया है। मैं जानती हूं कि शहीदों के परिवार पर क्या गुजरती है। इससे पहले सचिन पायलट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को भाजपा के बहकावे में नहीं आना चाहिए। कांग्रेस में ही युवाओं का भविष्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिफाफा खाली है


राजस्थान के झुंझुनू कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिफाफा खाली है, वह सिर्फ झूठी घोषणाएं करते हैं।BJP ने कहा था कि हम SC, ST, OBC के लिए काम करेंगे, लेकिन जब हम जाति जनगणना की बात करते हैं, तो वह चुप हो जाते हैं।

उन्होंने कहा राजस्थान की कांग्रेस सरकार में 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों की 1000 इंदिरा रसोई में 8 रुपए में पौष्टिक आहार मिल रहा है। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है। 1 करोड़ लोगों को बिजली फ्री मिली है। मिनिमम इनकम गारंटी एक्ट लागू है। 5 लाख गिग वर्कर्स के लिए कानूनी सुरक्षा है। 12वीं तक शिक्षा मुफ्त है। 9 सरकारी यूनिवर्सिटी और 309 नए कॉलेज खुले हैं। 2500 नए महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खोले गए हैं। हर जिले में अस्पताल, नर्सिंग होम हैं। सरकारी नौकरियों में ठेका प्रथा खत्म हो चुकी है। 21 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ का कर्ज माफ हुआ है। अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिल रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आज की सरकार केवल दो उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। उन्हें देश की पूरी सम्पति सौंपा जा रहा है जैसे हवाई अड्डे, बंदरगाह और बड़े-बड़े PSU दिए जा रहे हैं...ये कैसी सरकार है जो रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। उनके पास कोई विजन, रोडमैप नहीं।
शीशराम ओला जी की प्रतिमा का अनावरण किया

इससे पहले कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी ने पद्मश्री पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व शीशराम ओला जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद श्रीमती प्रियंका गांधी जी के साथसचिन पायलट जी ने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सहप्रभारी वीरेन्द्र सिंह,सहप्रभारी अमृता धवन जी,सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन जी एवं मंत्री एवं स्थानीय विधायक बृजेंद्र ओला जी, पीसीसी पदाधिकारीगण, विधायकगण, एवं लाखो की संख्या में किसान नौजवान, मौजूद रहे। प्रियंका गांधी जी की सभा में बीजेपी से कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा जी, इसके अलावा किशनगढ़ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विकास चौधरी जी ने, धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने कांग्रेस ज्वाइन की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका