न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : 9 गांवों में पसरा सन्नाटा, एक चिता पर 9 दंपती का हुआ दाह संस्कार; बस हादसे में 26 तीर्थयात्रियों की हुई थी मौत

उत्तराखंड में चारधाम के दौरान यमुनोत्री के रास्ते हुए बस हादसे में 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इनमें मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के 25 तीर्थयात्री थे। मंगलवार को सभी तीर्थयात्रियों का अंतिम संस्कार हुआ। मृतकों में 9 दंपती थे, जिनका एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jun 2022 11:17:20

उत्तराखंड : 9 गांवों में पसरा सन्नाटा, एक चिता पर 9 दंपती का हुआ दाह संस्कार; बस हादसे में 26 तीर्थयात्रियों की हुई थी मौत

उत्तराखंड में चारधाम के दौरान यमुनोत्री के रास्ते हुए बस हादसे में 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इनमें मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के 25 तीर्थयात्री थे। मंगलवार को सभी तीर्थयात्रियों का अंतिम संस्कार हुआ। मृतकों में 9 दंपती थे, जिनका एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। मृतकों में 8 लोग सांटा, 2 पवई, 2 सिमरिया, 1 चिखला, 4 मोहंद्रा, 2 कुंवरपुर, 2 कोनी, 1 ककरहटा, 2 उड़ला गांव के थे। तीर्थयात्रियों के पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एयरफोर्स के विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यहां से शवों को अलग-अलग वाहनों में रखवाकर 9 गांवों में रवाना किया। इस हादसे ने कई परिवारों के सिर से बड़े-बुजुर्गों का साया छीन लिया है। सभी मृतक पवई विधानसभा के 9 गांवों के रहने वाले थे। अब इन गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

सबसे ज्यादा मार्मिक दृश्य सिमरिया क्षेत्र के बुद्धसिंह साटा का है। यहां 8 लोगों की मौत से मातम पसरा है। मंगलवार सुबह 8 बजे जैसे ही द्विवेदी परिवार की एक साथ 6 अर्थियां उठी, हर आंख भर आई। मां और घर के मुखिया पिता को खोने वाले बच्चे सदमे हैं। साटा के द्विवेदी परिवार के 3 दंपती इस यात्रा में शामिल थे। तीनों दंपती की चिताएं साथ जलीं।

बुद्धसिंह साटा गांव के योगेश द्विवेदी ने बताया कि सबसे पहले ग्रामीणों ने डॉक्टर साहब राजाराम सिंह, उनकी पत्नी गीता सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम संस्कार कराया। इसके बाद द्विवेदी परिवार की 6 अर्थियां सोनार बेरमा नदी के संगम के पास मुक्ति धाम लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया।

वेद नारायण ने बताया कि 6 लोगों के लिए चार चिताएं बनाई गई। पहली चिता में दिनेश प्रसाद द्विवेदी, पत्नी प्रभा द्विवेदी, दूसरी चिता में उनकी मां, तीसरी चिता में चचेरे भाई हरि नारायण द्विवेदी, उनकी पत्नी हरि बाई, चौथी चिता में भाई रूपनारायण का दाह संस्कार किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?