न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस ने किया पंजाब में हथियार तस्करी कर रहे नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तराखंड से लाए जा रहे थे हथियार

पंजाब पुलिस को हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली हैं और उत्तराखंड के रुड़की से पंजाब में हथियार तस्करी कर रहे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 5:42:31

पुलिस ने किया पंजाब में हथियार तस्करी कर रहे नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तराखंड से लाए जा रहे थे हथियार

पंजाब पुलिस को हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली हैं और उत्तराखंड के रुड़की से पंजाब में हथियार तस्करी कर रहे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। सीआईए स्टाफ ने जेलों में बंद गैंगस्टरों के इशारे पर काम करने वाले तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फगवाड़ा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी और जांच के बाद गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी रिमांड की मांग करेगी।

एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख ने जानकारी दी कि सीआईए फगवाड़ा के प्रभारी एसआई सिकंदर सिंह को सूचना मिली थी कि उत्तराखंड निवासी अरशद सलमानी अपने साथियों के साथ जेलों में बंद कुछ गैंगस्टरों के संपर्क में हैं और एक्टिवा पर फगवाड़ा की तरफ या तो गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करने या डकैती की वारदात को अंजाम देने आ रहा है।

एसएसपी खख ने कहा कि सीआईए और सदर पुलिस स्टेशन फगवाड़ा की संयुक्त पुलिस टीमों ने तुरंत एक विशेष चेकिंग का आयोजन किया। जब अपराधियों ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, दो मैगजीन और एक एक्टिवा बरामद की है।

प्रारंभिक जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह का नेतृत्व अरशद सलमानी कर रहा था और होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर अमनदीप सिंह बब्बू के कहने पर वे रुड़की से गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करते थे। अमनदीप सिंह बब्बू को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। एसएसपी ने बताया कि इनके खिलाफ थाना सदर फगवाड़ा में मामला दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल