न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में सांकेतिक तौर पर 13-14 सितंबर को बंद रहेंगे पेट्रोल पम्प, 15 से अनिश्चितकालीन

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वेट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 6:25:31

राजस्थान में सांकेतिक तौर पर 13-14 सितंबर को बंद रहेंगे पेट्रोल पम्प, 15 से अनिश्चितकालीन

जयपुर। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वेट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने वेट कम नहीं किया तो पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

दो दिन सांकेतिक हड़ताल, 15 से अनिश्चितकालीन

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- राजस्थान सरकार देश में सबसे ज्यादा वेट वसूल रही है। इसका नुकसान पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आम जनता को भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा- पिछले लंबे वक्त से हम शांतिप्रिय तरीके से वेट कम करने की मांग कर रहे हैं। सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। इसलिए मजबूरन अब हमें आंदोलन की राह पर आगे बढ़ाना पड़ा है। इसकी शुरुआत 13 सितंबर से कर दी जाएगी। उन्होंने बताया- शुरुआती चरण में हम 2 दिन 13 और 14 सितम्बर को सांकेतिक तौर पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। इस दौरान ना तो पेट्रोल बेचा जाएगा, ना ही पेट्रोल और डीजल खरीदा जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 सितंबर से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन वक्त तक बंद कर दिए जाएंगे।

इसको लेकर हमने सरकार के अधिकारियों से लेकर पुलिस प्रशासन तक सभी को पत्र लिख अवगत करा दिया है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा- राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले 13 और 10 रुपए तक महंगी है। इसके बावजूद सरकार आम जनता से मनमाना वेट वसूल रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। इसी वजह से पिछले 3 साल में राजस्थान में लगभग 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। जबकि काफी पेट्रोल पंप आर्थिक घाटे की वजह से बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी ओर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग दूसरे राज्यों में जाकर सस्ता पेट्रोल भरवा रहे हैं। जिससे सरकार को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट