न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Petrol Diesel Prices Today: तेल की कीमतों पर बड़ी राहत, जानें अब आपके शहर में कितने रुपए मिल रहा पेट्रोल-डीजल

महंगाई की मार के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज़ ड्यूटी कम की है, जिससे पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 May 2022 8:28:52

Petrol Diesel Prices Today: तेल की कीमतों पर बड़ी राहत, जानें अब आपके शहर में कितने रुपए मिल रहा पेट्रोल-डीजल

महंगाई की मार के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज़ ड्यूटी कम की है, जिससे पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। केंद्र के ऐलान के बाद केरल ने भी अपने यहां टैक्स कम कर दिया। केरल सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.41 रुपए और डीजल पर 1.36 रुपए टैक्स की कटौती कर दी। इसके अलावा राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई है। राजस्थान में पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट कम किया गया है। इससे प्रदेश में पेट्रोल 10.48 रुपये एवं डीजल 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार शाम ट्वीट करके जनता को यह खुशखबरी दी कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। बता दें कि इससे पहले, केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। उसके बाद मार्च-अप्रैल में तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी।

दिल्ली में पेट्रोल का भाव कल यानी शनिवार को 105.41 रूपये प्रति लीटर था जो अब 96.72 रूपये प्रति लीटर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत में 8.69 रूपये प्रति लीटर की कमी आई है। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 9.16 रूपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। मुंबई में अब पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर है। खास बात ये है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई इन चारों महानगरों में सिर्फ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से कम है, जबकि बाकी तीनों महानगरों में अभी भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।

इसी तरह डीजल की बात करे तो दिल्ली में कल तक 96.67 रूपये प्रति लीटर में बिक रहा था लेकिन 7.05 रूपये की राहत की बाद आज से 89.62 रूपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल का भाव

- दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

- नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
- पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद