न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार दूसरे दिन आम आदमी को लगा झटका, बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। रूस और यूक्रेन के बीच तकरीबन महीनेभर से चल रही जंग का असर दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर भी पड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Mar 2022 7:33:58

लगातार दूसरे दिन आम आदमी को लगा झटका, बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। रूस और यूक्रेन के बीच तकरीबन महीनेभर से चल रही जंग का असर दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर भी पड़ा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि देश में पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट्स में बदलाव आ सकता है और ऐसा ही हुआ। 10 मार्च को आए नतीजों के बाद 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने लगीं। आज एक बार फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम लगातार बढ़ने से उन पर काफी बोझ आ गया है। इसकी भरपाई करने के लिए खुदरा कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़ गए हैं।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 97.01 रुपये और डीजल 88.27 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 111.67 रुपये और डीजल 95.85 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.91 रुपये और डीजल 92.95 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.34 रुपये और डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर महीने में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जनता को बड़ी राहत दी थी। सरकार ने सीधे एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की कटौती कर दी थी। केंद्र के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार समेत लगभग सभी राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट के दाम में कटौती कर दी थी। इसके बाद कई महीनों तक पेट्रोल डीजल के रेट्स नहीं बढ़ाए गए।

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर