Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स हुए जारी, जानिए आपके शहर में बढ़े या घटे

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के रेट्स जारी कर दिए हैं। कंपनियों ने आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये पर बनी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 May 2022 8:12:29

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स हुए जारी, जानिए आपके शहर में बढ़े या घटे

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के रेट्स जारी कर दिए हैं। कंपनियों ने आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये पर बनी हुई है। आपको बता दे, ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमत अभी 111 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है, जिससे तेल कंपनियों पर भी कंपनियों पर भी दाम बढ़ाने का दबाव बना हुआ है। मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले दिनों कहा था कि अगर ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर से ऊपर बने रहे तो कंपनियों को मजबूरन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि ब्रेंट क्रूड के भाव नीचे नहीं आए तो ग्राहकों को जल्‍द पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते दिखेंगे। इससे पहले कंपनियों ने मार्च-अप्रैल में पेट्रोल और डीजल के दाम 10.20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे। जबकि 7 अप्रैल से अब तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

देश के अन्य सभी शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के रेट्स नहीं बदले हैं। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये में बिक रहा है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत क्रमशः 110.85 रुपये और 100.94 रुपये पर बनी हुई है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

राजस्थान के जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 118.03 रुपये और डीजल 100.92 रुपये में बिक रहा है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 123.16 रुपये और डीजल की कीमत 105.55 रुपये है।
SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर ताजा भाव जान सकते हैं

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology