Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : महिला ने कलक्टर से मांगी आत्मदाह की अनुमति, पति, सास से आ गई है तंग

अजमेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला ने कलक्टर से आत्मदाह की अनुमति मांगी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Apr 2021 10:06:06

अजमेर : महिला ने कलक्टर से मांगी आत्मदाह की अनुमति, पति, सास से आ गई है तंग

अजमेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला ने कलक्टर से आत्मदाह की अनुमति मांगी हैं। महिला हॉस्पिटल में संविदा पर कार्यरत हैं। महिला अपने पति, सास और ननद से परेशान हो चुकी हैं जो दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करते हैं। महिला अपने तीन बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी और कलेक्टर से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
पटेल नगर तोपदड़ा, अजमेर निवासी सोनू चौहान ने राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महिला ने अपनी अपील में कुछ इस तरह से दर्द बयां किया है- 'मेरा विवाह 29 जनवरी 2007 को हुआ था। मेरा पति, सास और ननद के कहने पर उसके साथ मारपीट और दहेज की मांग करता था। काफी साल तक इनकी प्रताड़ना और अत्याचार सहती रही। आखिर तंग आकर अपने तीन बच्चों 13 और 9 साल की बेटी व 5 साल के बेटे के साथ 4 साल से अलग रह रही हूं। ये सभी यहां पर भी परेशान कर रहे हैं और मुझे बच्चों सहित मकान से निकालने की धमकी देते हैं। महिला ने बताया कि कई बार पुलिस में शिकायत कर चुकी हूं और पुलिस की ओर से पाबंद किए जाने के बाद भी वापस फिर परेशान करने लगते हैं। ये बच्चों का खर्चा भी नहीं उठाते हैं। ऐसे में बच्चों का अकेले ही पालन-पोषण करती कर रही हूं। 30 मार्च 2021 को दिन में 11:30 बजे तकरीबन पति, सास व ननद ने आकर मेरे घर का सामान बिखेर दिया। छोटा सा पूजा का मंदिर था, जो तोड़फोड़ कर चले गए। वारदात के समय घर पर बच्चे अकेले थे। मैं ड्यूटी पर गई हुई थी। ऐसे में अब इनसे लड़ाई करूं या बच्चों का पालन पोषण, अब तंग आ चुकी हूं। अत: इन तीनों बच्चों के साथ आत्मदाह करना चाहती हूं और इसकी अनुमति दी जाए।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका