न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल में वोट डालने से रोका, उग्र भीड़ ने तालाब में फेंका EVM, वीडियो वायरल

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलतली में अचानक भीड़ गुस्सा गई। गुस्साई भीड़ मतदान केंद्र में घुस गई और एक EVM को उठा कर पास के तालाब में फेंक दिया, जिससे मतदान प्रक्रिया रुक गई। ये तब हुआ जब कुछ मतदान लोगों को पोलिंग बूथ में जाने से रोक दिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 12:20:03

बंगाल में वोट डालने से रोका, उग्र भीड़ ने तालाब में फेंका EVM, वीडियो वायरल

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलतली में अचानक भीड़ गुस्सा गई। गुस्साई भीड़ मतदान केंद्र में घुस गई और एक EVM को उठा कर पास के तालाब में फेंक दिया, जिससे मतदान प्रक्रिया रुक गई। ये तब हुआ जब कुछ मतदान लोगों को पोलिंग बूथ में जाने से रोक दिया गया।

इस बहिष्कार को देख स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया और वे जबरन मतदान केंद्रों में घुस गए। उन्होंने वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल से लैस EVM को जबरन ले जाकर तालाब में फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जयनगर लोकसभा सीट के कुलटाली में वोट देने जाने से रोके जाने पर नाराज ग्रामीणों ने मतदान केंद्र से ईवीएम ले जाकर तालाब में फेंक दिया। यह घटना कुलतली के मेरीगंज नंबर 2 जोन के बूथ नंबर 40 और 41 में हुई। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि टीम को रास्ते में ही रोक लिया गया।

आरोप है कि बीच सड़क पर पेड़ की टहनियां फेंककर पुलिस की गाड़ी रोक दी गई। भाजपा प्रत्याशी अशोक कंडारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल विपक्षी एजेंटों को बैठने नहीं दे रही है। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों पर भी उंगली उठाई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (पश्चिम बंगाल) ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह 6.40 बजे 19-जयनगर (एससी) पीसी के 129-कुलतली एसी में बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल के पास अधिकारी के रिजर्व ईवीएम और दस्तावेज लूट लिए गए। 1 सीयू, 1 बीयू, 2 वीवीपीएटी मशीनों को तालाब में फेंक दिया। उन्होंने जानकारी दी कि अधिकारी द्वारा FIR दर्ज की गई और कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बाकी सभी छह बूथों में बिना किसी बाधा के मतदान कराए जा रहे हैं और सेक्टर अधिकारी को नए कागजात और EVM दिलाए जा रहे हैं।

भाजपा का दावा है कि सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं के एक वर्ग को बैठने तक नहीं दिया है। उन्हें इस हद तक पीटा गया कि वे उठ नहीं सके। पुलिस आई और कुछ नहीं कर पाई। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उन्हें वोट देने से रोका।

इस पूरे तनाव के बीच एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। घटना के बारे में पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता की मां ने बताया कि उनका बेटा इस बार भाजपा का बूथ एजेंट बन गया है। लेकिन जब वह बूथ में बैठने गया तो उसे पकड़कर पीटा गया। इस बीच घटना की खबर पाकर चुनाव अधिकारी वहां पहुंचे। आयोग ने घटना के मद्देनजर जांच शुरू कर दी है।

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होना था, लेकिन मेरीगंज जोन 2 के बूथ 40 और 41 पर मतदान बाधित हो गया। बाद में वैकल्पिक ईवीएम लाकर वहां वोटिंग शुरू की गई। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में राज्य के कई जगहों पर ऐसा नजारा देखने को मिला था। वहां मतपेटी को पानी में फेंक दिया गया था।

भाजपा प्रत्याशी ने मीडिया से कहा, ''गांव की महिलाएं बूथ नंबर 41 और 41 पर एजेंटों को बैठने से रोकने पर इकट्ठा हो गईं। उनके क्लेम एजेंटों को बैठने की अनुमति दी जाए। लेकिन सत्ता पक्ष ने रोक दिया। वे एजेंटों को बैठने नहीं देना चाहते। इसलिए सभी महिलाओं ने एकजुट होकर ईवीएम को पानी में फेंक दिया।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत