न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वसुंधरा समर्थकों का सब्र टूटा, अर्जुनराम भ्रष्ट हैं, मैंने गहलोत से क्षेत्र के लिए जो माँगा वो मिला: कैलाश मेघवाल

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं शाहपुरा भीलवाड़ा से विधायक कैलाश मेघवाल ने बीकानेर से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर निधाना साधते हुए कहा-अर्जुनराम मेघवाल भ्रष्टाचारी नंबर वन है। मैं पीएम मोदी को लिखूंगा, इसे मंत्रिमंडल से बाहर करो।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 5:15:27

वसुंधरा समर्थकों का सब्र टूटा, अर्जुनराम भ्रष्ट हैं, मैंने गहलोत से क्षेत्र के लिए जो माँगा वो मिला: कैलाश मेघवाल

जयपुर। चुनावों से पहले भाजपा में घमासान और तेज हो गया है। वसुंधरा राजे के समर्थकों का अब सब्र टूटने लगा है। पूर्व मंत्री एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भ्रष्ट नंबर वन बोल दिया है। चूनावों से पहले भाजपा में इस तरह के और भी बयान सामने आ सकते हैं। दरअसल अब तक चुनावों को लेकर राजस्थान में भाजपा ने जितनी भी कमेटियों का गठन किया है, उसमें वसुंधरा राजे नहीं है। यही वजह है कि वसुंधरा राजे समर्थकों के मन में जबरदस्त गुस्सा है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व अन्य नेता भी यह बयान दे चुके हैं कि इस बार चुनाव पार्टी सिंबल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। इससे पहले दो बार मुख्यमंत्री बनी वसुंधरा राजे चुनावों में भाजपा का फेस रही हैं। परिवर्तन यात्रा और संकल्प सुराज यात्रा का नेतृत्व वसुंधरा राजे ने ही किया था, लेकिन इस बार प्रदेश में यात्रा की रणनीति बदलकर क्षेत्रवार कर दी है और राजे को एक इलाका सवाई माधोपुर ही दिया है।

बहरहाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं शाहपुरा भीलवाड़ा से विधायक कैलाश मेघवाल ने बीकानेर से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर निधाना साधते हुए कहा-अर्जुनराम मेघवाल भ्रष्टाचारी नंबर वन है। मैं पीएम मोदी को लिखूंगा, इसे मंत्रिमंडल से बाहर करो। यही नहीं कैलाश मेघवाल ने सीएम अशोक गहलोत को बेहतर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को भी बेहतर बताया है। उधर, अर्जुनराम मेघवाल ने भी इस मामले में मानहानि को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है।

मेघवाल के इस बयान के पीछे कहानी यह बताई जा रही है कि इस बार पार्टी उनका टिकट काटने वाली है। मेघवाल के इस बयान से राजस्थान की सियासत में खलबली मच गई है। सोमवार को शाहपुर के कोठिया गांव में मंसूरी समाज के एक कार्यक्रम में विधायक कैलाश मेघवाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इसी दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता पर सवाल खड़े किए।

मेघवाल ने कहा-सीएम गहलोत ने किया शाहपुरा का भला

विधायक कैलाश मेघवाल बोले-यह अर्जुनराम मेघवाल भ्रष्टाचारी नम्बर एक है, इसके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुकदमे चल रहे हैं। मैं मोदी को चिट्ठी लिखने वाला हूं… भाई तुमने जिसको मंत्री बनाया है… कानून मंत्री। उन्होंने कहा कि अर्जुनराम भ्रष्टाचार में लिप्त अफसर था। लाखों रुपए भ्रष्टाचार से कमाए हैं। गरीब और मजबूर लोगों को भी नहीं छोड़ा। अब बचने के लिए राजनीति में आ गया। आज भी उसके खिलाफ केस चल रहे हैं। मैं जब यहां आया मुझे बताया गया गया कि सीपी जोशी जब भीलवाड़ा के सांसद थे और केंद्र सरकार में मंत्री भी थे, जिनकी बदौलत आज हम यहां पर चंबल का पानी पी रहे हैं। उसी सीपी जोशी ने आपकी सड़कों को सुधारा है। आज अशोक गहलोतजी ने शाहपुरा का भला किया है।

मैंने ही शाहपुरा को जिला बनवाया है। गहलोत ने शाहपुरा का भला किया है। मैंने अस्पताल, कृषि कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, हाईवे और रीको इंडस्ट्रियल एरिया माँगा………. सब कुछ उन्होंने दिया। केन्द्रीय मंत्री के करीबी रोशन मेघवंशी की दावेदारी से मेघवाल नाराज हैं। मेघवाल ने कहा क मैं चुनाव में उतरूंगा। भाजपा मेरा टिकट भेज दे। मैं मांगने नहीं आऊँगा।

उनकी भाषा कांग्रेस प्रायोजित: अर्जुन मेघवाल

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा, मैंने पूरा जीवन ईमानदारी से जिया है। ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करता रहा हूँ। मेघवाल की भाषा में कांग्रेस की तारीफ है। यह प्रायोजित मामला है। आगे मैं कुछ नहीं कहूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

संसद में परीक्षा, ‘चढ़ावा चोरी’ और झारखंड छात्र कार्रवाई पर घमासान, विपक्ष ने अमित शाह से मांगा जवाब
संसद में परीक्षा, ‘चढ़ावा चोरी’ और झारखंड छात्र कार्रवाई पर घमासान, विपक्ष ने अमित शाह से मांगा जवाब
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब
राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू
Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
ओटीटी पर इस हफ्ते मनोरंजन की बौछार, 16 नई फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज; ‘रीचर 4’ से ‘कॉकटेल 2’ तक क्या देखें?
ओटीटी पर इस हफ्ते मनोरंजन की बौछार, 16 नई फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज; ‘रीचर 4’ से ‘कॉकटेल 2’ तक क्या देखें?
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता