न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दिवालिया’ हो चुका पाकिस्तान, महंगाई के मामले में टूटे सभी रिकॉर्ड, दूध 250 रुपये लीटर, चिकन हुआ 780 रुपये किलो

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में महंगाई रोजाना एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर रही है। पाकिस्तान में आसमान छू रही महंगाई से लोगों की जिंदगी तबाह हो रही है। पाकिस्तान अब तक तरह से ‘दिवालिया’ हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Feb 2023 10:51:31

‘दिवालिया’ हो चुका पाकिस्तान, महंगाई के मामले में टूटे सभी रिकॉर्ड, दूध 250 रुपये लीटर, चिकन हुआ 780 रुपये किलो

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में महंगाई रोजाना एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर रही है। पाकिस्तान में आसमान छू रही महंगाई से लोगों की जिंदगी तबाह हो रही है। पाकिस्तान अब तक तरह से ‘दिवालिया’ हो चुका है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने एक दीक्षांत समारोह में कहा कि लोगों ने सुना होगा कि पाकिस्तान ने कर्ज चुकाने में डिफाल्ट किया है और एक आर्थिक संकट मौजूद है, जो सही है। आपको बता दे, पाकिस्तान में एक लीटर दूध की कीमत 250 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई है, वहीं इस्लामाबाद में लोगों को एक किलोग्राम चिकन के लिए 780 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

पहले से ही नकदी की भारी किल्लत का सामना कर रहे पाकिस्तान में वार्षिक मुद्रास्फीति दर इस सप्ताह बढ़कर रिकॉर्ड 38.42% पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते सालाना स्तर पर एसपीआई मुद्रास्फीति दर 34.83% दर्ज की गई थी। वहीं, साप्ताहिक स्तर पर एसपीआई में 2.89% की वृद्धि हुई है। पिछले हफ्ते इसमें 0.17% वृद्धि हुई थी। दूसरी तरफ पाकिस्तान में कपड़ा निर्यात में महीने-दर-महीने (MoM) के हिसाब से 3% की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2023 में पाकिस्तान में कपड़ा निर्यात केवल 1.32 अरब डॉलर दर्ज किया गया है। रेडिमेड कपड़ों के निर्यात में 8% की गिरावट आई है। जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से पाकिस्तान में महंगाई इस स्तर पर पहुंची है।

पाकिस्तान सरकार के नए टैक्स लगाने और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाने के कारण महंगाई में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है। सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) से 1.1 अरब डॉलर की मदद मिलने की शर्त को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है। पेट्रोल की कीमतों में एक हफ्ते में 8.82%, पांच लीटर खाद्य तेल की कीमतों में 8.65%, एक किलो घी के दाम में 8.02%, चिकन की कीमतों में 7.49% और डीजल की कीमत में 6.49% की बढ़ोतरी हुई है। साप्ताहिक स्तर पर टमाटर की कीमतों में 14.27% की कमी आई है। इसके साथ ही प्याज की कीमतों में 13.8%, अंडों की कीमतों में 4.24%, लहसुन की कीमतों में 2.1% और आटा की कीमतों में 0.1% की कमी आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर