न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमला, अबतक 28 लोगों की मौत, 158 घायल

पाकिस्तान के पेशावर शहर में पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद के अंदर आत्मघाती बम धमाका हुआ है। इस घातक हमले में अबतक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 158 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jan 2023 5:05:17

पाकिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमला, अबतक 28 लोगों की मौत, 158 घायल

पाकिस्तान के पेशावर शहर में पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद के अंदर आत्मघाती बम धमाका हुआ है। इस घातक हमले में अबतक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 158 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें से 66 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्लास्ट में जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ब्लास्ट में मरने वालों और घायलों को आनन-फानन में पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में ले जाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अधिकांश शव जले हुए थे, रेस्क्यू टीम की ओर से शवों और घायलों को निकाला गया। घायलों का इलाज जारी है।

pakistan,peshawar,peshawar suicide bomb blast,pakistan news in hindi

ये धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- अब से कुछ देर बाद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ घटनास्थल पर पहुंचेंगे।

एक चश्मदीद ने कहा- नमाज के वक्त मस्जिद में 550 के करीब लोग मौजूद थे। फिदायीन हमलावर बीच की एक लाइन में मौजूद था। यह साफ नहीं हो सका कि वो पुलिस लाइन्स में पहुंचा कैसे, क्योंकि यहां अंदर जाने के लिए गेट पास दिखाना होता है। पुलिस ने बताया कि मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा ढह चुका है और माना जा रहा है कि इसके मलबे में कई लोग दबे हैं।

pakistan,peshawar,peshawar suicide bomb blast,pakistan news in hindi

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धमाका दोपहर करीब 1:40 बजे हुए। ब्लास्ट में जान गंवाने वाले लोगों में कई पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं, जो कि मस्जिद में मौजूद थे। ये धमाका नमाज के बाद हुआ है। इसके चलते वहां काफी संख्या में लोग एकत्र थे। अभी तक किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल

जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज

दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल

राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर